इंडिगो ने जारी किया भोपाल से हैदराबाद की दूसरी फलाईट का शेड्यूल, सीटें भरने के लिए यात्रियों को मिल सकता है कम किराये का लाभ

भोपाल

इंडिगो ने भोपाल से हैदराबाद के बीच दूसरी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी से स्लाट लेने की औपचाकिता पूरा कर दी है। दो उड़ानें होने से सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। अब यात्रियों को कम किराये का लाभ मिल सकता है।

वर्तमान में इंडिगो की एक उड़ान हैदराबाद रूट पर संचालित है। यह शाम 7.15 बजे हैदराबाद रवाना होती है। 10 जनवरी 2025 से प्रस्तावित दूसरी उड़ान दोपहर एक बजे हैदराबाद रवाना होगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कतार में
एयर इंडिया की सहयोग की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी नव वर्ष में चार उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी ने हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू, दिल्ली एवं मुंबई उड़ान का स्लाट लिया है। फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी कम से कम दो उड़ानों के साथ भोपाल में दस्तक दे सकती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार कंपनी को एयरपोर्ट पर जगह आवंटित की जा चुकी है। जल्द ही कंपनी कार्यालय खोलेगी। उड़ानें भी शुरू होंगी।

भोपाल हैदराबाद उड़ान संख्या 6-ई 7594/

7594 का 10 जनवरी से लागू शेड्यूल

हैदराबाद प्रस्थान सुबह 10.20 बजे

भोपाल आगमन दोपहर 12.40 बजे

भोपाल प्रस्थान दोपहर 01.00 बजे

हैदराबाद आगमन दोपहर 03.15 बजे

admin

Related Posts

भोपाल में वैलेंटाइन डे को लेकर पार्क के बाहर पुलिस बल तैनात, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वैलेंटाइन-डे के मौके पर शुक्रवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में लट्ठ…

छात्रा के साथ दरिंदगी और ब्लैकमेल का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार, इंदौर में सनसनी

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता एमबीए छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
आज होगा फैसला: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कौन करेगा क्वालीफाई, किसका होगा एलिमिनेशन?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे अभिषेक, वरुण बोले- अब पूरी तरह फिट

क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट और पढ़ाई साथ-साथ: वैभव सूर्यवंशी के बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, VIP सुविधा का सवाल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा