इस साल ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन 30 करोड़ के पार , एनसीएस पोर्टल ने 3.89 करोड़ वैकेंसी जुटाई: सरकार

नई दिल्ली
सरकार ने शनिवार को बताया कि इस साल ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन 30 करोड़ के पार हो गया है, जो असंगठित श्रमिकों के बीच इसके तेजी और व्यापक रूप से अपनाए जाने को दर्शाता है। असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए इस साल 21 अक्टूबर को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया था। रजिस्ट्रेशन की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अक्टूबर के दौरान औसतन 60,000 प्रतिदिन रही।

अब तक 12 सामाजिक सुरक्षा/कल्याण योजनाओं को ई-श्रम के साथ इंटीग्रेट और मैप किया गया है। इनमें 'वन नेशन, वन राशन कार्ड', इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम शामिल हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा, "यह एक ऑनगोइंग प्रोसेस है, जिसमें अन्य योजनाओं को भी चरणबद्ध तरीके से ई-श्रम के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म एजेंसियों को श्रमिकों की एलिजिबिलिटी वेरिफाई करने और राज्य एवं जिला स्तर पर संभावित लाभार्थियों को लक्षित करने के लिए ई-श्रम डेटा का उपयोग करने की सुविधा देता है।"

ई-श्रम सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को ई-श्रम पर रजिस्टर लोगों की डिटेल्स शेयर कर रहा है, ताकि श्रमिकों की कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बन सके। इस बीच, नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) सभी करियर-संबंधी सेवाओं के लिए एक 'वन स्टॉप प्लेटफॉर्म' बन गई है, जिसमें निजी और सरकारी क्षेत्रों की नौकरियां, ऑनलाइन और ऑफलाइन जॉब फेयर, कौशल/प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि की जानकारी शामिल है।

1 जनवरी से 15 दिसंबर तक एनसीएस पोर्टल पर 1,89,33,219 वैकेंसी पेश की गई, जिससे स्थापना के बाद से जुटाई गई कुल रिक्तियां 3.89 करोड़ हो गईं। मंत्रालय ने बताया कि इस साल, एक्टिव वैकेंसी की संख्या एक दिन में 20 लाख के शिखर को पार कर गई, जबकि एनसीएस पोर्टल पर किसी भी समय औसतन 15 लाख नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं।

विदेश मंत्रालय के रजिस्टर्ड एजेंटों द्वारा एनसीएस पोर्टल पर कुल 11,451 विदेशी वैकेंसी को पोस्ट किया गया। एनएसई को 'मायभारत' प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट किया गया है, ताकि युवाओं, संस्थानों और संगठनों को यूजर फ्रेंडली एक्सपीरियंस दिया जा सके।

 

  • admin

    Related Posts

    3.25 लाख करोड़ की राफेल डील समझें: भारत क्यों बुला रहा है फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को

    नई दिल्ली  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर आ चुके हैं. इमैनुएल मैक्रों आज यानी मंगलवार को मुंबई पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज उनकी मुलाकात और…

    भारत-UK समझौते से बड़ा फायदा, 99% भारतीय सामान पर जीरो-ड्यूटी संभव

    नई दिल्ली  भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) इस साल अप्रैल 2026 से लागू होने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक वरिष्ठ सरकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 3 views
    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन