कौशल्या विहार की सड़कें शीघ्र ही होने वाली हैं रौशन

रायपुर

रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के अधीन कौशल्या विहार की सड़कें शीघ्र ही रौशन होने वाली हैं. आरडीए ने कौशल्या विहार में स्ट्रीट लाइट तथा अन्य बिजली संबंधी कामों के लिए साढ़े 3 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है. काम लेने वाली फर्म को एक साल तक रखरखाव भी करना होगा. कौशल्या विहार के विभिन्न सेक्टरों में पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में आवास बन गए हैं.

अंडरग्राउंड बिजली, केबल समेत अन्य सुविधाओं को देखकर कौशल्या विहार पहुंचे लोगों को अब विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. कभी पानी, बिजली की समस्या तो कभी कचरे को डंप किये जाने से कौशल्या विहार के रहवासी परेशान हैं. आरडीए ने प्रारंभ में खंभों पर स्ट्रीट लाइट के रूप में सोलर पैनल लगाए थे. शुरुआत में तो सोलर पैनल के जरिए सड़कें जगमग थी परंतु कुछ महीनों बाद सोलर पैनल न केवल खराब होते गए, बल्कि अब तो ज्यादातर पैनल चोरी हो गए हैं. पिछले कई महीनों से कौशल्या विहार की सड़कों पर अंधेरा है.

जिसके कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. हालत यह है कि देर शाम बाद कौशल्या विहार में आना- जाना मुश्किल हो जाता है. लूटपाट और दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है. इसको लेकर रहवासियों में काफी नाराजगी भी देखी जा रही है परंतु अब शीघ्र ही कौशल्या विहार में स्ट्रीट लाइट लगने वाली है. आरडीए ने कौशल्या विहार में बिजली संबंधी कार्यों तथा खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 3.49 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है. टेंडर लेने वाली फर्म को स्ट्रीट लाइट लगाने, बिजली संबंधी अन्य कार्य करने से लेकर एक साल तक उसका रखरखाव करना होगा. टेंडर 17 जनवरी तक भरे जा सकेंगे.

  • admin

    Related Posts

    सख्त हुए डिप्टी CM साव: पानी सप्लाई और अवैध प्लॉटिंग पर कड़ा एक्शन, ठेकेदार पर पेनाल्टी तय

    रायपुर. उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सोमवार को प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के…

    नारी शक्ति सम्मान अवॉर्ड शो: रायपुर में महिला सशक्तिकरण का शानदार उत्सव

    आज की नारी–नारी शक्ति सम्मान” अवॉर्ड शो: रायपुर में महिला सशक्तिकरण का भव्य उत्सव नई उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के आयोजन में फैशन, प्रतिभा और आत्मविश्वास का संगम, विजेताओं को मिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

    • By admin
    • April 21, 2026
    • 2 views
    गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

    टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

    • By admin
    • April 21, 2026
    • 2 views
    टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

    IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

    आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 5 views
    आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

    IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 4 views
    IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

    शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 1 views
    शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं