जासूस एजेंसी का दावा: रूस के लिए सैनिक भेज किम जोंग ने कर दी गलती! यूक्रेन युद्ध में कई मरे, बंदी भी बने

रूस
रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से लड़ रहे उत्तर कोरियाई सैनिकों के लिए यह युद्ध भारी पड़ रहा है। दक्षिण कोरिया की जासूस एजेंसी ने दावा किया है कि इस युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तानाशाह के सैकड़ो सैनिक मारे जा चुके हैं, जबकि कई घायल सैनिकों को यूक्रेनी सेना ने बंदी बना लिया है। योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरियाई सैनिकों ने युद्ध में अपना प्रभाव छोड़ा है लेकिन उसके बाद यूक्रेनी सैनिक उन पर भारी पड़ने लगे। हाल ही में यूक्रेनी सुरक्षाबलों के एक विशेष अभियान में सैनिकों ने घायल उत्तर कोरियाई सैनिक को बंदी बना लिया। तानाशाह के सैनिक का बंदी बनना यह अपने तरह का पहला मामला है।

इससे पहले आज यूक्रेन की एक समाचार एजेंसी ने बताया कि कई उत्तर कोरियाई सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया गया है, जबकि घायल सैनिक को बंदी बना लिया गया है। हालांकि यूक्रेनी सेना की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई कि यह घटना कब हुई। उत्तर कोरियाई सैनिकों की रूस- यूक्रेन संघर्ष में सीधे शामिल होने की खबर तब आई थी जब दावा किया गया था कि तानाशाह किम के सैनिकों ने एक गांव पर कब्जा करने के लिए दो घंटों में 300 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार दिया। उन्होंने किसी भी सैनिक को बंदी नहीं बनाया। लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर कोरियाई सैनिकों को भी इस लड़ाई में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यूक्रेनी सैनिकों और उत्तर कोरियाई सैनिकों के बीच में हुई सीधी लड़ाई में उत्तर कोरियाई सैनिकों को पीछे हटना पड़ा इस दौरान उनके घायल हुए सैनिकों को यूक्रेन ने बंदी बना लिया। हालांकि इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उत्तर कोरिया की यात्रा करने के बाद तानाशाह किम जोंग उन ने अपने सैनिक यूक्रेन युद्ध में भेजने का फैसला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन में करीब 11 हजार उत्तर कोरियाई सैनिक रूसी सेना की मदद कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इन सैनिकों को लेकर जेलेंस्की ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया को हजारों सैनिकों का नुकसान हो चुका है।

admin

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर विवाद: प्रोफेसर अली खान को राहत, हरियाणा सरकार ने जांच/केस बंद किया

 नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे अशोका यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है।…

होर्मुज को पार कर, भारत में पहुंचने वाले हैं दो LPG जहाज, जानें मिशन ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ की सफलता की पूरी कहानी

 नई दिल्ली मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद कर दिया है. यहां से होकर दुनिया के कई देशों में तेल और गैस पहुंचती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 0 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी