26/11 हमले का गुनहगार हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की लाहौर में दिल का दौरा पड़ने से मौत

इस्लामाबाद
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबी रिश्तेदार और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की शुक्रवार को लाहौर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। खबर के मुताबिक मक्की की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई। मक्की को आतंकवाद विरोधी अदालत ने 2020 में आतंकवाद की फंडिगं के मामले में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में सजा सुनाए जाने के बाद से ही वह सुर्खियों से दूर रहा था।

2023 में, मक्की को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था, जिसके तहत उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई। उस पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया और हथियार प्रतिबंध लगा दिए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाफिज सईद के साथ मक्की भी 2008 के मुंबई हमले की साजिश में शामिल था। बता दें 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 सदस्यों ने मुंबई में विभिन्न लोकेशन पर हमला बोल दिया।

आतंकवियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताज महल पैलेस और टॉवर होटल, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरीमन हाउस,मेट्रो सिनेमा, और टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग और सेंट जेवियर्स कॉलेज के पीछे की गली, मुंबई के बंदरगाह क्षेत्र मझगांव में और विले पार्ले में एक टैक्सी पर हमला किया। आतंकियों ने 166 लोगों की हत्या कर दी। आतंकवादी आमिर अजमल कसाब जीवित पकड़ लिया गया, जबकि उसके बाकी साथी मारे गए।

admin

Related Posts

बांग्लादेश समारोह में पीएम मोदी की जगह लोकसभा स्पीकर शामिल, भारत की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ…

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह