बाबा के चरण पादूका की स्थापना उनके तपोभूमि भट्टयान बुजुर्ग में की गई.

खरगोन
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का 11 दिसंबर की सुबह निधन हो गया था. आज उनके के निधन के 17 दिन बाद संत सियाराम बाबा के चरण पादुका स्थापित कर पूजन अभिषेक हो गई. बाबा के चरण पादूका की स्थापना उनके तपोभूमि भट्टयान बुजुर्ग में की गई. राम रक्षा स्रोत पाठ एवं मां नर्मदा के अभिषेक के बाद चरण पादुका स्थापना की गई. बाबा की पादुकाओं को जैसे ही स्थापित किया गया सियाराम बाबा की जय और नर्मदा मैय्या के जयकारे से नर्मदा तट गूंज उठा.

बता दें कि ब्रह्मलीन संतश्री सियाराम बाबा जिस स्थान पर संत की विधि विधान से अंत्येष्टि की गई थी. वहीं, नर्मदा तट पर संत सीताराम बाबा की चरण पादुका की स्थापना की गई. इस कार्यक्रम में प्रदेश और निमाड़ अंचल से संत समाज एवं श्रद्धालु भक्त शामिल हुए. इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा. आज से ठीक पंद्रह दिन पहले मोक्षदा एकादशी पर संत सियाराम बाबा ब्रह्मलीन हुए थे. इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी थी.

सौ साल से अधिक के थे सियाराम बाबा

संत भगवान श्रीराम और मां नर्मदा के उपासक थे. सदैव रामायण पाठ करते थे. उनकी उम्र सौ वर्ष से अधिक बताई जाती है. उम्र के अंतिम समय तक उन्होंने रामायण पाठ किया. उनके तपोस्थल मंदिर में हमेशा रामधुन चलती थी. आज ग्रामीण और उनके सेवादार वहां यह क्रम जारी रखे हुए हैं. आज ग्रामीणों द्वारा संत सियाराम गोशाला राधाकृष्ण मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया है, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. साधु संतों की भोजन प्रसादी के लिए अलग से पांडाल बनाए है. सुरक्षा को लेकर भी पुलिस कमान संभाली है.

11 दिसंबर को हुआ था निधन
गौरतलब है खरगोन के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा का निधन 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी को हुआ था. बताया जाता है कि संत सियाराम बाबा ने 12 साल तक मौन भी धारण कर रखा था. जो भक्त भी उनके पास आते थे, उनसे वे दान स्वरूप मात्र 10 रुपये ही लेते थे. अगर कोई भक्त इससे अधिक देने की इच्छा जताता था तो वह मना कर देते थे. बाबा जो 10 रुपये लेते थे उस धन का भी उपयोग वे आश्रम से जुड़े कामों में लगा देते थे. बताया जाता है कि वे प्रतिदिन 16 से 17 घंटे तक रामायण का पाठ करते थे. संत सियाराम बाबा हनुमान जी के परम भक्त थे.

 

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश में किसानों को तोहफा: सरसों पर भावांतर लागू, बाजार भाव कम होने पर मिलेगा पूरा अंतर

भोपाल मध्य प्रदेश में किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सोयाबीन की तरह ही सरसों पर भावांतर दिया जाएगा।…

मप्र में सरकारी नौकरी में महिलाओं की हिस्सेदारी 3 साल में ढाई फीसदी बढ़ी, मजबूत हो रही है आधी दुनिया

भोपाल  मप्र में पुरुषों के मुकाबले सरकारी नौकरी में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते तीन साल में ही बढ़ोतरी तकरीबन ढाई प्रतिशत देखी गई। जबकि पुरुषों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

  • By admin
  • February 24, 2026
  • 0 views
107 रन से जीता वेस्टइंडीज, सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे पूरी तरह पस्त

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर