स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाने बैंकर्स व विभागीय अधिकारी समन्वित कार्य कर परिणाम परिलक्षित करें : कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न

 

अनूपपुर

कलेक्टर  हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार मे जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने स्वरोजगार योजना संबंधी लाभ दिलाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बैंकर्स के साथ समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी हितग्राही का प्रकरण बिना किसी ठोस कारण के निरस्त न किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर  दिलीप कुमार पाण्डेय, अग्रणी जिला प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया सहित स्वरोजगार मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंकर्स तथा आरबीआई व आर-सेटी के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में आजीविका मिशन, डूडा, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन आदि विभाग के स्वरोजगार मूलक योजना का क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों तथा बैंकर्स से प्रकरणों के वस्तु स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी बैंकर्स और विभागों को भेजे गए प्रकरणो में समन्वित कार्य कर स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही कर जिले की सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास और संवर्धन के लिए अच्छे कार्य किए जांए।  बैंकर्स आगे बढ़कर आजीविका संवर्धन के प्रकरण स्वीकृत करें। मत्स्य, पशुपालन विभागों के स्वरोजगार मूलक योजनाओ में लक्ष्य के विरुद्ध प्रकरणों में स्वीकृति की कार्यवाही संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
 
स्वरोजगारमूलक योजनाओं के प्रकरणों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अग्रणी जिला प्रबंधक के साथ बैंकवार दस्तक देकर प्रस्तुत प्रकरणो पर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने ऋण जमा अनुपात, प्राथमिकता क्षेत्र के लिए ऋण, कृषि क्षेत्र के लिए ऋण, कमजोर वर्ग के लिए ऋण की बैंकवार स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उद्यान, पशुपालन, कृषि, मत्स्य, सहकारिता आदि विभाग के अधिकारियों को बैंकर्स के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त प्रयास के माध्यम से स्वरोजगार प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित आरबीआई के प्रतिनिधि अधिकारी ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि स्वरोजगार प्रकरण के निरस्त करने की कार्यवाही के संदर्भ में विभाग को लिखित में बैंकर्स जानकारी उपलब्ध कराएं।

  • admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में किसानों को तोहफा: सरसों पर भावांतर लागू, बाजार भाव कम होने पर मिलेगा पूरा अंतर

    भोपाल मध्य प्रदेश में किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सोयाबीन की तरह ही सरसों पर भावांतर दिया जाएगा।…

    मप्र में सरकारी नौकरी में महिलाओं की हिस्सेदारी 3 साल में ढाई फीसदी बढ़ी, मजबूत हो रही है आधी दुनिया

    भोपाल  मप्र में पुरुषों के मुकाबले सरकारी नौकरी में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते तीन साल में ही बढ़ोतरी तकरीबन ढाई प्रतिशत देखी गई। जबकि पुरुषों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग