फ्लोरिडा में पिज्जा डिलीवरी गर्ल को एक प्रेग्नेंट महिला की हत्या की कोशिश

फ्लोरिडा

अमेरिका के फ्लोरिडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक पिज्जा डिलीवरी गर्ल को एक प्रेग्नेंट महिला की हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कथित तौर पर महिला ने उसे 2 डॉलर की टिप देने से इनकार कर दिया था जिससे वह भड़क गई थी। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय ब्रायना अल्वेलो के रूप में हुई है। उसने महिला पर चाकू से एक दर्जन से भी ज्यादा वार किए। हालांकि महिला इस घटना में बच निकली।

यह वाकया फ्लोरिडा के एक मोटेल में हुआ। महिला अपने प्रेमी और 5 वर्षीय बेटी के साथ जन्मदिन मना रही थी और उसने पिज्जा ऑर्डर किया। महिला ने डिलीवरी वर्कर को $33 के पिज्जा ऑर्डर के बाद एक छोटी सी टिप दी। ओसियोला काउंटी शेरिफ के मुताबिक अल्वेलो को यह बात अच्छी नहीं लगी। रविवार को रात 10 बजे वह एक नकाबपोश साथी के साथ चाकू से लैस होकर मोटेल में लौटी। दोनों ने महिला पर हमला कर दिया। न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक अल्वेलो ने कथित तौर पर घटनास्थल से भागने से पहले पीड़िता को 14 बार चाकू घोंपा।

हमले के दौरान पीड़िता ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसकी पीठ पर भी वार किया। उसने मदद के लिए किसी को पुकारने की कोशिश की लेकिन अल्वेलो ने उसका फोन तोड़ दिया। हमले के बाद पीड़िता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या के प्रयास, घर में घुसपैठ, मारपीट और अपहरण के आरोप में केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि उसका साथी अभी भी फरार है। अल्वेलो को जमानत देने से मना कर दिया गया है और फिलहाल उसे ओसियोला काउंटी जेल में रखा गया है।

इस मामले पर पिज्जा चेन के मालिक ने दुख जताते हुए माफी मांगी है। कंपनी ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वे जांच जारी रहने तक अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, "ग्राहकों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है।"

admin

Related Posts

अमेरिका का बड़ा दांव: बलूचिस्तान में निवेश, ट्रंप की नजर सोने के भंडार पर, पाकिस्तान का खजाना खतरे में

वाशिंगटन  पाकिस्तान के बलूचिस्तान को खजानों की धरती कहा जाता है. बलूचिस्तान की बंजर जमीन के अंदर खूब खजाने दबे हैं. बलूचिस्तान रेयर अर्थ मिनिरल्स से भरा है. दुनिया के…

पाक-सऊदी डील के बीच भारत का बड़ा दांव, खाड़ी देशों से नई व्यापारिक साझेदारी

नई दिल्ली केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने  एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट