सुनामी की 20वीं बरसी पर एक शांति रैली और स्मारक सेवा का हुआ आयोजन, निकाली गई ‘शांति रैली’

चेन्नई
चेन्नई के रोयापुरम कासिमेदु इलाके में साल 2004 की सुनामी की 20वीं बरसी पर एक शांति रैली और स्मारक सेवा का आयोजन किया गया। शांति रैली में कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अन्नाद्रमुक के उत्तरी चेन्नई पूर्वोत्तर जिले द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत एक मौन जुलूस से हुई, जिसके बाद एक स्मारक सेवा आयोजित की गई। इसमें मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए फूल चढ़ाए गए और समुद्र में दूध भी डाला गया।

इसके साथ ही, गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग शामिल हुए। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी, कलैवानी, अचानक बेहोश हो गईं। अन्नाद्रमुक के जिला सचिव आर.एस. राजेश और महिला विंग के सदस्यों ने उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा। इससे थोड़ी देर के लिए कार्यक्रम में हंगामा भी हुआ।

आज से 20 साल पहले 26 दिसंबर 2004 को सुनामी ने चेन्नई के समुद्र तटों पर तबाही मचाकर लोगों की हंसती खेलती जिंदगी तबाह कर दी थी। इस आपदा में लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस भयावह हादसे के दो दशक बीत जाने के बाद भी लोग उस दर्द से नहीं उबर पाए हैं। लेकिन, इस बीच कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिन्होंने इस हादसे से उबरकर नई जिंदगी का आगाज किया।

बताया जाता है कि सुनामी ने छह जिलों में तबाही मचाई थी। इसमें कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, कन्याकुमारी और थूथुकुड शामिल हैं। इसमें 50 नगर पंचायतों को बड़ा नुकसान पहुंचा था। आपदा के बाद लोगों को अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए सरकार और प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी मदद की थी। कुल मिलाकर, इस सुनामी में लगभग 1,90,000 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि 40-45 हजार लोग लापता हो गए थे। माना जाता है कि वे मर चुके हैं।

admin

Related Posts

बलूचिस्तान में भीषण मुठभेड़: पाक सेना के ऑपरेशन में आतंकवादी, नागरिक और जवान हताहत

पेशावर  पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकी हमलों के जवाब में कई दिनों तक चले अभियान में कम से कम 216 आतंकवादी, 36 नागरिक और 22 जवान मारे…

SIR के कारण 107 मौतें, बंगाल विधानसभा ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि राज्य में विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर फैली घबराहट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें