स्वामित्व योजना में 46 जिलों के हितग्राहियों को मिलेंगे भू-स्वामित्व अभिलेख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्वती-कालीसिंध-चम्बल और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आठ दिन में दो बड़ी परियोजनाओं की सौगात प्रदेश को दी है। यह सौभाग्य है कि नदी जोड़ो परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन रहा है। प्रदेश में नदियों को परस्पर जोड़ने की संभावना पर भी कार्य किया जाना आवश्यक है। इससे प्रदेश के सूखे से प्रभावित क्षेत्र लाभान्वित होंगे। ऐसी परियोजनाओं के क्रियान्वयन क्षेत्र के निवासियों को परियोजनाओं के लाभों से अवगत कराने और उनसे परस्पर संवाद बनाए रखने में जन-प्रतिनिधि सक्रिय रहें और यह सुनिश्चित करें कि निजी हित या विकास विरोधी मानसिकता के कारण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में विलंब न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रि-परिषद के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना के शुभारंभ और देश की पहली नदी जोड़ो परियोजनाओं के मध्यप्रदेश में क्रियान्वयन के लिए मंत्रि-परिषद के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया गया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी का अटल ग्राम सेवा सदनों के भूमि-पूजन के लिए माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में हितग्राहियों को भू-स्वामित्व अभिलेख वितरण सम्मेलन 46 जिलों में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इन कार्यक्रमों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे। इसमें सभी मंत्रि-परिषद सदस्य व जन-प्रतिनिधि भी सम्मेलनों में शामिल हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि उन्नति योजना पर चर्चा करते हुए प्रदेश के किसानों को मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए प्रेरित करने की भी अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अटल ग्राम सेवा सदनों के भूमि-पूजन के लिए भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

जनकल्याण अभियान में स्वीकृत हुए 4 लाख 80 हजार आवेदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान में अब तक प्रस्तावित 30 हजार 697 शिविरों में से 8 हजार 549 शिविर आयोजित हो चुके हैं। इन‍शिविरों में 6 लाख 81 हजार आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 70 प्रतिशत अर्थात 4 लाख 80 हजार आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना में सर्वाधिक एक लाख 98 हजार 297 आवेदन प्राप्त हुए। खसरा-खतौनी की प्रतिलिपियां प्राप्त करने, निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, वृद्धावस्था पेंशन और पीएम किसान संबंधी आवेदन भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं। सर्वाधिक 94 हजार 672 आवेदन उज्जैन में प्राप्त हुए। इसी प्रकार सिवनी में 44 हजार 516, ग्वालियर में 26 हजार 609, खंडवा में 21 हजार 55 और बालाघाट में 20 हजार 189 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रि-परिषद सदस्यों को प्रभार के जिलों में जनकल्याण शिविरों में भाग लेने तथा जिला स्तर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों और अभियान का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 

  • admin

    Related Posts

    सीएसआर फंड से जिला प्रशासन उज्जैन ने उपलब्ध करवाईं ई-साइकिलें

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को गति देने के लिए…

    रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में “मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2026” का सफल आयोजन, 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    भोपाल  रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में “मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2026” का सफल आयोजन, 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान   रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (RNTU) एवं मध्यप्रदेश प्रेस क्लब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर