IAS सलोनी सिडाना ने विभाग में नकेल कसनी शुरू कर दी, सिडाना ने सिर्फ 500 रुपए में शादी की थी

भोपाल
 आपने अक्सर देखा होगा कि सरकारी कार्यालयों में सरकारी पैसे को पानी की तरह बहाया जाता है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सरकारी पैसे का खूब दुरुपयोग करते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में भी कुछ दिनों पहले तक ऐसा ही हो रहा था। चाय—पानी के खर्चे के लालची अफसर सरकारी पैसे को फोकट का समझकर उड़ा रहे थे। लेकिन जनाब! अब जमाना बदल गया है। यहां कोई आम अधिकारी नहीं, डॉ. सलोनी सिडाना मिशन डायरेक्टर बनकर आ गई हैं। इन्हें कोई मामूली आईएएस समझने की गलती मत कीजिएगा। अपनी सख्ती और सादगी के लिए मशहूर डॉ सिडाना ने सिर्फ 500 रुपए में शादी की थी।

एनएचएम एमपी में पदस्थ एक सूत्र ने हमें बताया कि डॉ. सलोनी सिडाना बेहद ईमानदार और सख्त अफसर हैं। उन्होंने एनएचएम में मची भर्राशाही को खत्म करने के लिए नकेल कसनी शुरू कर दी है। एनएचएम में पदस्थ फोकट का माल लूटने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं है। सूत्रों के अनुसार डॉ. सलोनी सिडाना ने अधिकारियों को साफ कह दिया है कि ऑफिस में किसी की मनमानी नहीं चलेगी।
अधिकारियों का उतर गया मुंह

सरकारी पैसे से बोतलबंद पानी खरीदकर ऑफिस में पानी पीने वाले और कई बोतलें घर ले जाने वाले अधिकारियों का मुंह उतर गया है। अब उन्हें ऑफिस में लगे वाटर प्यूरीफायर का पानी पीना पड़ रहा है। इसलिए क्योंकि मिशन संचालक हर बिल को गौर से पढ़ रही हैं। एनएचएम के एक ईमानदार अधिकारी ने हमें बताया कि कई अधिकारी ऐसे थे जो कि आरओ का शुद्ध पानी पीने के बजाय बेफालतू में बोतल खरीदकर पानी पीते थे। इसका बिल एनएचएम के खाते में जुड़ता था और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाता था। लेकिन ईमानदार एमडी डॉ. सलोनी सिडाना ने इस फिजूलखर्ची पर रोक लगा दी है।
पानी का सालाना खर्चा था 8 लाख

एक सूत्र ने बताया कि एनएचएम ऑफिस में वाटर प्यूरीफायर लगे होने के बाद भी कुछ अधिकारी हर साल करीब 8 लाख रुपये का बोतल बंद पानी खरीदकर पी जाते थे। इस तरह हर महीने करीब 70 हजार रुपए का पानी एनएचएम द्वारा खरीदा जाता था। पानी पर पैसों की बर्बादी रुकने के बाद अब उन अधिकारियों को डर सता रहा है जो कि सरकारी पैसे से चाय, काफी, नाश्ता करते हैं। अब एमडी डॉ. सलोनी सिडाना इस फिजूलखर्ची पर भी रोक लगाने का मन बना सकती हैं। इस पहल से सरकार के लाखों रुपये बच सकते हैं।

वाटर प्यूरीफायर हैं तो बॉटल क्यों?

एक सूत्र ने बताया कि एनएचएम में अधिकारियों और कर्मचारियों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए ऑफिस में विश्वस्तरीय वाटर प्यूरीफायर आरओ लगे हैं। लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारी सरकारी पैसे से बोतल खरीदकर पानी पीते थे। कई अधिकारी 5-5 बोतल की पेटी अपने सरकारी गाड़ियों में घर ले जाते थे। लेकिन अब केवल हाई लेवल मीटिंग में ही बोतलबंद पानी का उपयोग हो रहा है।

प्लास्टिक बॉटल खतरनाक होती हैं

डॉ. सलोनी सिडाना खुद डॉक्टर रही हैं। वे हेल्थ के मुद्दे को बहुत अच्छे से समझती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना बढ़ सकती है। हृदयरोग और डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। प्लास्टिक में रखी गर्म चीज खाने या पीने से कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। प्लास्टिक की बोतल में मौजूद रसायन बीपीए और फ़ेथलेट्स प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं। ये पानी हार्मोन असंतुलन का कारण बनता है। माइक्रोप्लास्टिक से दूषित पानी कोशिकाओं में सूजन और क्षति का कारण बनता है।

admin

Related Posts

नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव