अंडर-19 विश्व कप : ग्वालियर चंबल की वैष्णवी को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है जिसका नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी

ग्वालियर
आगामी महिला विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में ग्वालियर की क्रिकेटर वैष्णवी शर्मा का नाम चर्चाओं में है। ग्वालियर चंबल की वैष्णवी को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है जिसका नेतृत्व निकी प्रसाद करेंगी। वैष्णवी शर्मा के चयन से ग्वालियर में खुशी का माहौल है। यह पहली बार है जब ग्वालियर चंबल की कोई महिला क्रिकेटर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता जनवरी 2025 में मलेशिया में होगी।

5 साल की उम्र से क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहीं वैष्णवी गेंदबाजी करती हैं और बल्लेबाजी में भी भरोसेमंद हैं। यह बाएं हाथ की फिरकी गेंदबाज ग्वालियर की तानसेन क्रिकेट अकादमी से ट्रेनिंग ले रही हैं। वैष्णवी इससे पहले मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अपने राज्य की सीनियर टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। वैष्णवी मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम की कमान भी संभाल चुकी हैं। चंबल से मलेशिया तक के उनके सफर में माता-पिता का अहम योगदान रहा जिन्होंने बेटी को चार साल की उम्र से ही क्रिकेट की दुनिया को समझने के लिए प्रेरित किया। वैष्णवी की मां एक गृहणी हैं और पिता ग्वालियर में एस्ट्रोलॉजी पढ़ाते हैं।

वैष्णवी की मेहनत का नतीजा साल 2022 में तब मिला जब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल किए थे और उन्होंने बीसीसीआई द्वारा अवार्ड दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और साल 2023 में अंडर-19 में इंडिया ए और साल 2024 में इंडिया बी टीम का भी हिस्सा रहीं।

वैष्णवी के चयन से उनके माता-पिता और स्थानीय कोच काफी खुश हैं। अब उनसे महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में काफी उम्मीदे हैं। भारत मौजूदा अंडर-19 महिला चैंपियन है और इस बार भी खिताब बचाने का प्रयास करेगा। अंडर-19 महिला विश्व कप मलेशिया में 18 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा। एशिया कप की विजेता टीम से वैष्णवी एस को मुख्य टीम में शामिल किया गया है।

इस टूर्नामेंट में 4 ग्रुप हैं, और हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। भारत को ग्रुप ए में मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारत के ग्रुप मैच कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत अपना पहला मैच 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा।

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम : निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी तृषा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहीर (विकेटकीपर), ईश्वरी आवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वी जे, सोनम यादव, परिणीता सिसोदिया, केसरी दृष्टि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस

रिजर्व खिलाड़ी: नंधना एस, इरा जे, अनादी टी

 

admin

Related Posts

मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर…

प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

भोपाल  प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026 तक सूर्योदय से प्रातः 9 बजे तक प्रदेश के सभी 16 वृत्त, 9 टाईगर रिजर्व,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी