क्रिसमस पर आसमान से बरसी मौत, 700 मिसाइलों और 100 Drone से रूस ने Ukraine पर किया हमला, एक की मौत

कीव
रूस ने क्रिसमस पर यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। हमले में एक थर्मल पावर प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया और लोगों को क्रिसमस की सुबह मेट्रो स्टेशनों में शरण लेनी पड़ी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हमले में बैलिस्टिक समेत 70 से अधिक मिसाइलों और 100 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

जानबूझकर पुतिन ने क्रिसमस को चुना
उन्होंने कहा कि पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस को चुना। इससे ज्यादा अमानवीय क्या हो सकता है। वे यूक्रेन में ब्लैकआउट लाना चाह रहे हैं। रूस सर्दियों को हथियार बना रहा। हमलों पर रूस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। यूक्रेन 50 मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन को मार गिराने में कामयाब रहा।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने X (पूर्व में Twitter) पर पोस्ट करते हुए रूस पर जानबूझकर इस दिन का चयन करने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, “रूस का हर बड़ा हमला तैयारी के लिए समय लेता है. यह कभी भी तात्कालिक निर्णय नहीं होता. यह लक्ष्य और समय का जानबूझकर किया गया चयन है.  पुतिन ने क्रिसमस के दिन हमला करना चुना. इससे ज्यादा अमानवीय और क्या हो सकता है?” जेलेंस्की ने आगे बताया कि इस हमले में 70 से अधिक मिसाइल, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल हैं, और 100 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. इनका मुख्य लक्ष्य यूक्रेन की ऊर्जा व्यवस्था को ध्वस्त करना था.

खेरसॉन और खारकीव पर हमला, दर्जनों घायल
खेरसॉन के गवर्नर ने पुष्टि की कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. डिनिप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में भी ठंड के बीच ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया. गवर्नर सेरगी लिसाक ने निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी. पूर्वोत्तर शहर खारकीव भी इस हमले से अछूता नहीं रहा. वहां के मेयर इगोर तेरेखोव ने इसे “भारी मिसाइल हमला” बताया. क्षेत्रीय गवर्नर ने सात हमले दर्ज किए और कम से कम तीन लोगों के घायल होने की जानकारी दी.

यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर लगातार हमले
फरवरी 2022 से शुरू हुए युद्ध में रूस ने बार-बार यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया है. नवंबर में भी रूस ने लगभग 200 मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था, जिससे पूरे देश में बिजली कटौती हुई. जेलेंस्की ने रूस पर क्लस्टर बम का उपयोग करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने इसे “घृणित उन्नति” करार दिया.

अंतरराष्ट्रीय समर्थन की मांग
यूक्रेन ने अपने सहयोगियों से उन्नत वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति दी है, जिसे लेकर रूस ने कड़ी चेतावनी दी है.

युद्ध के बीच बढ़ती चुनौती
ठंड और निरंतर हमलों के बीच यूक्रेन एक कठिन सर्दी का सामना कर रहा है. वहीं, रूस का दावा है कि उसने इस साल 190 से अधिक यूक्रेनी बस्तियों पर कब्जा कर लिया है. इस युद्ध में दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है. क्रिसमस के दिन हुए इस हमले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संघर्ष का अंत अभी दूर है.

  • admin

    Related Posts

    चुनावी कोताही पर 7 अधिकारी सस्पेंड, बंगाल सरकार को चुनाव आयोग ने दिए कड़े निर्देश

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही चुनाव आयोग (ECI) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित…

    खालिस्तानी निज्जर की जान भी थी खतरे में, निखिल गुप्ता ने अमेरिकी एजेंसी को बताया बड़ा सच

    वाशिंगटन अमेरिका में एक सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने बड़े दावे किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

    5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    5 विकेट से जीता अफगानिस्तान, सुपर-8 की दौड़ में बनाए रखी अपनी चुनौती

    सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    सिरमौर कप पर जयपुर पोलो टीम का कब्जा, कैरीसिल सुहाना को हराकर रचा इतिहास

    गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 0 views
    गलत फैसले पड़े भारी! उस्मान तारिक को देर से गेंद थमाने पर वकार यूनुस ने उठाए सवाल

    सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 1 views
    सुपर-8 का गणित और रोमांचक, अगर पाकिस्तान नामीबिया से हारा तो क्या होगा T20 वर्ल्ड कप में?

    T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में

    • By admin
    • February 16, 2026
    • 2 views
    T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर? जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 उम्मीदें अधर में