बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश, बदला मौसम का मिजाज: मौसम विभाग

नई दिल्ली
दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश के बाद देश की राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसी ही स्थिति है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन गुरुवार शाम से हल्की बारिश हो सकती है। इसके कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली में क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को साफ मौसम रहेगा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में धुंध की संभावना है। 26 दिसंबर की रात से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 27 दिसंबर को हल्की बारिश में बदल सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी तरह 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश हो सकती है और 29 दिसंबर से साफ मौसम वापस आ सकता है।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी क्षेत्रों के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ की बात कहते हुए दक्षिण पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रीय परिसंचरण सक्रिय होने की बात कही है। 27 दिसंबर से एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है।

इसके कारण, आने वाले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, जम्मू और कश्मीर में भी बौछारें हो सकती हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल और तटीय कर्नाटक में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

admin

Related Posts

बंगाल सीमा पर हाई अलर्ट, अवैध घुसपैठ को लेकर चेकपोस्टों पर बढ़ी हलचल

कोलकाता पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का घुसपैठियों पर एक्शन शुरू हो गया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के डिटेक्ट, डिलीट…

भारत की रणनीतिक ताकत बढ़ेगी! होर्मुज से जुड़े नए रास्ते पर 1 जून से बड़ा अपडेट संभव

नई दिल्‍ली  भारत पिछले कुछ दशक के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से गुजर रहा है. ईरान और अमेरिका के बीच जारी लंबे युद्ध ने तेल और गैस सहित तमाम सेक्‍टर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 1 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे