बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच US के सुरक्षा सलाहकार ने लगाया मोहम्मद यूनुस को फोन, दी चेतावनी

ढाका
बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने वहां की अंतरिम सरकार को सख्त चेतावनी दी है। हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र ने ढाका से आग्रह किया है कि वह देश के सभी नागरिकों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन और बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

सुलिवन के साथ फोन पर बातचीत के दौरान मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में कहा गया, "दोनों नेताओं ने धर्म की परवाह किए बिना सभी लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करने और उनकी रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।" यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में बाइडन प्रशासन से सत्ता डोनाल्ड ट्रंप को सौंपने में केवल एक महीने से भी कम समय बचा है। ट्रंप अगले साल 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले और हिंसा की घटनाएं जारी
हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और उनके पूजा स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। यह घटनाएं खास तौर पर शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से तेजी से बढ़ी हैं। व्हाइट हाउस ने 13 दिसंबर को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन बांग्लादेश की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और अमेरिका देश की अंतरिम सरकार को धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जवाबदेह ठहराएगा।

कांग्रेसमैन थानेदार ने की बांग्लादेश सरकार से कड़े कदम उठाने की अपील
भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद श्री थानेदार ने हाल ही में व्हाइट हाउस से अपील की कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और मंदिरों को नष्ट करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाए। उन्होंने कहा, "अमेरिका को हमेशा से पीड़ितों की आवाज बनने का गौरव प्राप्त रहा है। हमें इस मामले में भी ऐसा ही करना चाहिए। प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस को अपने वादे को पूरा करना होगा और शांति व समानता के सिद्धांतों पर देश का पुनर्निर्माण करना होगा।"

मानवाधिकार संगठनों की चेतावनी
रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदूएक्शन जैसी मानवाधिकार संगठन ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों में हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है। संगठन के कार्यकारी निदेशक उत्सव चक्रवर्ती ने कहा कि "पिछले साढ़े पांच महीनों में जो कुछ हुआ है, वह दर्शाता है कि मुहम्मद यूनुस अपने जमात-ए-इस्लामी के सहयोगियों को रोकने में असफल रहे हैं। ये लोग देशभर में मंदिर जला रहे हैं, लोगों की हत्या कर रहे हैं और हिंदू समुदाय की महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अमेरिका को बांग्लादेश पर प्रतिबंध लगाने और हिंदू, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लिए सुरक्षित क्षेत्रों की स्थापना करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।" इस गंभीर स्थिति में बांग्लादेश की सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक समूहों ने शांति और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

admin

Related Posts

कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल संभव, मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे

 नई दिल्ली कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शुरुआत में ढाई- ढाई साल की सत्ता की शर्त के साथ शुरू हुई कांग्रेस सरकार में आखिरकार…

बंगाल सीमा पर हाई अलर्ट, अवैध घुसपैठ को लेकर चेकपोस्टों पर बढ़ी हलचल

कोलकाता पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का घुसपैठियों पर एक्शन शुरू हो गया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के डिटेक्ट, डिलीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे