उत्तर कोरिया के 3000 से अधिक सैनिकों की या तो मौत हो चुकी है या फिर वे घायल हैं,जेलेंस्की का बड़ा दावा

रूस
रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। 23 दिसंबर को जारी एक एक बयान में कहा कि रूस के कुर्स्क इलाके में रूसी सेना की तरफ से लड़े रहे उत्तर कोरिया के 3000 से अधिक सैनिकों की या तो मौत हो चुकी है या फिर वे घायल हैं। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने अगस्त माह के शुरुआत से ही उत्तर कोरिया के लगभग 12,000 सैनिकों को यूक्रेन भेजा है।

जेलेंस्की ने रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ती सैन्य सहयोग को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इससे आधुनिक युद्ध तकनीक और सैन्य अनुभव का आदान-प्रदान हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच इस सहयोग से अतिरिक्त सैनिकों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप यूक्रेन को सख्त प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता होगी।

जेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूस और उत्तर कोरिया की बढ़ती साझेदारी से न केवल क्यूरेनियन सीमा, बल्कि पूरे कोरियाई प्रायद्वीप और आस-पास के क्षेत्रों में अस्थिरता का खतरा उत्पन्न हो सकता है। मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों की संख्या से जुड़ी जानकारी का उल्लेख करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि उनका यह आकलन यूक्रेनी खुफिया विभाग द्वारा एकत्रित आंकड़ों पर आधारित है। आपको बता दें कि दक्षिण कोरियाई सांसद ली सुंग-कों ने 19 दिसंबर को बयान जारी करते हुए कहा था कि 100 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं और लगभग 1,000 घायल हुए हैं।

रूस का यूक्रेन की इमारत पर हमला, एक की मौत
इस बीच यूक्रेन के शहर क्रिवी रिह में मंगलवार को एक रूसी बैलिस्टिक मिसाइल ने एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गवर्नर सेरही लिसाक ने कहा कि हमले में कम से कम 11 अन्य लोग घायल हो गए और चार मंजिला इमारत के मलबे के नीचे और भी लोग फंसे हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो से पता चला कि इमारत का एक तरफ का हिस्सा लगभग पूरी तरह से ढह गया है। यह हमला तब हुआ जब यूक्रेन 25 दिसंबर को दूसरी बार आधिकारिक तौर पर क्रिसमस मनाने की तैयारी कर रहा है।

  • admin

    Related Posts

    बंगाल में सस्ती थाली की घोषणा, शुभेंदु अधिकारी बोले- ₹5 में मिलेगा मछली-चावल

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य की 400 कैंटीनों में 5 रुपये में माछ भात (मछली और चावल) मिलेगा. वहीं अवैध…

    Middle East में बढ़ा तनाव, ईरान का पलटवार; अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा

    तेहरान  खाड़ी में चल रहे बवाल के खत्म होने के आसार नजर आ ही रहे थे कि अचानक अमेरिका की ओर से हुए हमले ने एक बार फिर से खाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर