‘शिक्षा के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन में प्रदेश सरकार कृत संकल्पित’, राजस्थान-जोधपुर में विधि एवं न्याय मंत्री ने बांटे निःशुल्क टैबलेट एवं साइकिलें

जयपुर।

संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को जोधपुर के लूणी विधानसभा क्षेत्र के  राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, पाल में निःशुल्क  टैबलेट एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में शिरकत की।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं।

12 दिसंबर को जोधपुर में आयोजित रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 4 हजार 10 स्कूलों में 8 हजार 20 स्मार्ट क्लास रूम, ई-पाठशाला एवं विद्या समीक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया। इससे प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थियों का हो रहा कौशल एवं शैक्षणिक विकास—
श्री पटेल ने कहा रोजगार उत्सव में प्रदेश भर के 1 लाख 25 हजार छात्राओं को साइकिल, 75 हजार 325 विद्यार्थियों को व्यवसायिक टूल किट, 23 हजार 100 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित की गई। जिससे उनका कौशल विकास और तकनीकी के प्रयोग से शैक्षणिक उन्नयन सुनिश्चित होगा।

बच्चों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारा नैतिक दायित्व—
श्री पटेल ने कहा कि हमारा नैतिक दायित्व है कि विद्यालयों में बच्चों को मूलभूत सुविधाएं मिले। बजट में प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा एवं शिक्षण के अनुकुल वातावरण विकसित करने के लिए कक्षा-कक्ष,लैब्स, पुस्तकालय आदि के निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, 750 विद्यालयों के भवनों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिससे शिक्षण संस्थानों का अवसंरचनात्मक ढांचा सुदृढ़ होगा।

बच्चों से आत्मीयता से मिले केबिनेट मंत्री—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि बच्चों के प्रोत्साहन के लिए साइकिल, टैबलेट एवं स्कूटी का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए। श्री पटेल विद्यालय के बच्चों से आत्मीयता से मिले एवं बच्चों से संवाद भी किया। इस अवसर पर  राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय पाल में 21 छात्राओं को साइकिल एवं 8 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट का वितरण किया गया।

admin

Related Posts

7 साल पुराना प्यार, एक कॉल और खून का खेल: वेटर से रिश्ता बना पति की हत्या की वजह

जयपुर संयोग से हुई एक मुलाकात का अंजाम करीब 8 साल बाद बेहद खौफनाक हुआ। राजस्थान में प्रेमी संजू के हाथों पति की हत्या कराने वाली अंजू की कहानी काफी…

देश पर कर्ज का दबाव, पांच साल में दोगुना और बजट में नया रिकॉर्ड

जयपुर राजस्थान का बजट 11 फरवरी को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। इसमें राजस्थान के आय-व्यय अनुमान भी पेश किए जाएंगे। सरकार अपने खर्च का लेखा-जोखा रखने के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 3 views
IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज