बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू के लिए कोन्स्टास के डेब्यू की पुष्टि, हेड की फिटनेस पर फैसला बाकी

मेलबर्न
युवा खिलाड़ी सैम कोन्स्टास बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का फिटनेस टेस्ट अब तक क्लियर नहीं हुआ है। यह अहम मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा।
टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पुष्टि की है कि 19 वर्षीय कोन्स्टास अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। वह एलन क्रेग, मौजूदा कप्तान पैट कमिंस और टॉम गैरेट के बाद बैगी ग्रीन कैप पहनने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।

बाकी प्लेइंग XI का ऐलान क्रिसमस के दिन किया जाएगा, जब कप्तान पैट कमिंस अपनी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने मंगलवार सुबह एमसीजी में ट्रेनिंग के दौरान बताया कि कोन्स्टास गुरुवार को भरे हुए स्टेडियम के सामने अपनी कैप प्राप्त करेंगे। इस दिन कोन्स्टास 468वें ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे। कोच मैकडॉनल्ड ने कहा, “हम चाहते थे कि टीम मीटिंग से पहले बल्लेबाजी क्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो। आमतौर पर हम ऐसा नहीं करते, लेकिन इस बार लगा कि टीम को पहले से पता होना चाहिए। कोन्स्टास टीम में भी वैसे ही हैं जैसे बाहर दिखते हैं – शांत, संयमित और अपने खेल को समझने वाले।”

उन्होंने आगे कहा, “कोन्स्टास ने अपने शॉट्स की विविधता और विरोधी टीम पर दबाव डालने की क्षमता दिखाई है। उन्हें मौका मिल रहा है, और हम उनके लिए बेहद उत्साहित हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट सबसे बड़ा मंच होता है, और यह डेब्यू के लिए परफेक्ट मौका है।” हालांकि, ट्रेविस हेड का खेलना अभी तय नहीं है। कोच ने पुष्टि की कि हेड को तीसरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था। इसके बावजूद उम्मीद है कि वह मेलबर्न में खेल पाएंगे।

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव