लखनऊ में बैंक लॉकर लूटने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक किसान पथ पर, दूसरा गाजीपुर में मारा गया

लखनऊ
लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर लॉकर लूटने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। इनमें से एक सोबिंद कुमार (29) सोमवार देर रात लखनऊ के चिनहट इलाके में पुलिस एनकांउटर में मारा गया। दूसरे आरोपी सनी दयाल (28) को मंगलवार तड़के गाजीपुर के गहमर में एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया।

इससे पहले पुलिस इस वारदात से जुड़े तीन आरोपियों को अरेस्‍ट कर चुकी थी। बैंक लूट के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। सोबिंद कुमार बिहार के मुंगेर का रहने वाला था। ये सभी लखनऊ से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। मारे गए बदमाशों से कैश और जूलरी बरामद की गई है।

रविवार को हुई थी वारदात

रविवार को चोरों ने बैंक में लूट को अंजाम दिया था। लुटेरे 2 दीवार तोड़कर बैंक में घुसे थे और 42 लॉकर तोड़कर उसका माल उड़ा ले गए थे। पहला एनकाउंटर सोमवार सुबह हुआ, जहां एक आरोपी घायल हुआ था लेकिन बाकी फरार हो गए। इसके बाद दूसरी मुठभेड़ सोमवार रात को हुई। इसमें बैंक लूट कांड का एक आरोपी सोबिंद कुमार घायल हुआ। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

कुल 7 बदमाश थे शामिल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, वारदात में 7 बदमाश शामिल थे। इनमें से तीन अरेस्‍ट हो चुके हैं। इनकी पहचान अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद के रूप हुई। अरविंद कुमार एनकाउंटर में पैर में गोली लगने से घायल है। इनके अलावा 4 बदमाश फरार थे।

दो अभी भी फरार

इन चार फरार बदमाशों में से दो सोबिंद कुमार और सनी दयाल अब पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। मिथुन कुमार और विपिन कुमार वर्मा अभी फरार चल रहे हैं। इन्‍हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

इस तरह हुआ पहला एनकाउंटर

सोमवार रात सूचना मिलने पर पुलिस दल ने चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव में किसान पथ के पास दो गाड़‍ियों को रोका था। पुलिस दल जब उनमें से एक के पास पहुंचा, तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुंगेर निवासी अरविंद कुमार के पैर में गोली लग गई। उसके दो अन्य साथियों-बलराम और कैलाश को भी गिरफ्तार किया गया है।

दूसरा एनकाउंटर

दूसरी गाड़ी में सवार चार बदमाश मौका पाकर भाग गए, जिनकी तलाश जारी थी। इन्हीं के साथ दूसरा एनकाउंटर हुआ। इसमें सोबिंद कुमार घायल हुआ था। बाद में अस्‍पताल में इसकी मौत हो गई।
ऐसे हुआ तीसरा एनकाउंटर

तीसरा एनकाउंटर गाजीपुर में हुआ। बॉर्डर से लगे होने के कारण, यहां से फरार बदमाश बिहार जाने की फिराक में थे। यहीं पर बिहार के मुंगेर के रहने वाले अपराधी सनी दयाल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

admin

Related Posts

निजी नलकूपों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 2400 करोड़

बॉटलनेक टू ब्रेकथ्रू बजट 2026-27 (कृषि, मत्स्य, उद्यान, दुग्ध विकास, खाद्य-रसद)  योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये कृषकों के डीजल पंप सेट को…

आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए 2059 करोड़ के प्रावधान के साथ एआई मिशन, साइबर सुरक्षा केंद्र और एआई लैब की बड़ी पहल

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम  2025-26 की तुलना में आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के आवंटन में 76 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 1 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!