भोपाल में दो समुदायों के बीच झड़प-पथराव, छह लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल

राजधानी के जहांगीराबाद इलाके की पुरानी गल्ला मंडी में मंगलवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। भीड़ में कुछ लोग तलवारें और डंडे लेकर घूम रहे थे। इस घटना में लगभग छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक महिला को भीड़ ने डंडे से बुरी तरह पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि विवाद की वजह दो दिन पहले हुए युवकों के बीच मारपीट से जुड़ी है। उसी को लेकर मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। यह देखकर दूसरे पक्ष के लोग भी डंडों और तलवारों के साथ बाहर निकल आए।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। भारी पुलिस बल तैनात कर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। वहीं दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बवाल की वजह पुराना मामला

यह पूरा बवाल दो दिन पहले हुई एक मारपीट की घटना से जुड़ा है। जहांगीराबाद थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय के अनुसार, दो दिन पहले कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसी मामले को लेकर मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और दूसरे पक्ष के घरों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

admin

Related Posts

समर स्पेशल ट्रेन की सौगात: इंदौर से मुंबई सेंट्रल के लिए AC सुपरफास्ट सेवा शुरू

इंदौर गर्मी की छुट्टियों में इंदौर से मुंबई और मुंबई से इंदौर के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान…

इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: अगले पांच साल में 20 हजार करोड़ का निवेश करेगा गति पकड़ेगा विकास

इंदौर इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथों होने जा रहा है। 20 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में अगले पाँच वर्षों में 20 हजार करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची