बुंदेलखंड के 4 जिलों में अरहर की खेती का बना नया रिकॉर्ड, किसानों ने चमकाई किस्मत, GI टैग से खुलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार का रास्ता

चित्रकूट
 बुंदेलखंड क्षेत्र में पैदा होने वाली अरहर की दाल को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने वाली है। इसे भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जीआई टैग मिलने के बाद किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी, जिससे उनकी आय में दोगुनी बढ़ोतरी होगी।

4 जिलों में अरहर की खेती का बना नया रिकॉर्ड
बुंदेलखंड में चित्रकूटधाम मंडल के चार जिले- हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट- अरहर की दाल की पैदावार के लिए एक बड़ा केंद्र बन चुके हैं। यहां हर साल खेती का रकबा लगातार बढ़ रहा है। इस साल इन चार जिलों में कुल 68,453 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अरहर की खेती की गई है, जो एक नया रिकॉर्ड है। इसमें हमीरपुर में 19,150 हेक्टेयर, महोबा में 4,376 हेक्टेयर,बांदा में 24,795 हेक्टेयर और चित्रकूट में 20,132 हेक्टेयर अरहर की खेती की गई है।

कोरोना काल के बाद किसानों ने चमकाई किस्मत
कोरोना महामारी के बाद से क्षेत्र के किसानों ने अरहर की खेती पर ध्यान केंद्रित किया और बेहतर उत्पादन के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की। पिछले कुछ वर्षों में इन जिलों में खेती का रकबा तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2021 में जहां कुल 52,888 हेक्टेयर में अरहर की खेती हुई थी> वहीं इस साल यह आंकड़ा 68,453 हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

GI टैग से खुलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार का रास्ता
उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड की अरहर दाल को जीआई टैग दिलाने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के तहत जीपीएस तकनीक से खेती का सर्वे भी कराया जाएगा। जीआई टैग मिलने के बाद अरहर की दाल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी और किसानों को दाल बेचने पर बेहतर दाम मिलेंगे।

हजारों किसानों की बदलेगी किस्मत
हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट जिलों में 19,000 से अधिक किसान अरहर की खेती करते हैं। जीआई टैग मिलने के बाद न केवल इन किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हो सकेगा।

admin

Related Posts

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फॉरेस्ट ऑउलेट का दिखाई देना, शुभ संकेत

भोपाल पक्षी विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, स्थानिक और लुप्त प्राय फॉरेस्ट ऑउलेट(एथिन ब्लेविटी) को पहली बार कूनो राष्ट्रीय उद्यान में देखा गया है, जो इस प्रजाति…

मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस कदम, कल्याण योजनाओं पर सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदायों के सामाजिक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन