ब्राजील में दुखद हादसा, प्लेन क्रैश में 10 लोगों की मौत, टक्कर के बाद दुकान पर गिरा विमान

ब्रासीलिया
 ब्राजील के ग्रामाडो शहर में  हुए एक विमान हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। ये हादसा तब हुआ, जब एक छोटा विमान पहले एक घर की चिमनी और फिर पास की इमारत से जाकर टकराया। इसके बाद यह एक मोबाइल फोन की दुकान पर जाकर गिरा। इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं जमीन पर मौजूद 17 से लोग विमान की चपेट में आकर घायल हुए हैं। ब्राजील की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि विमान रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हुआ, ऐसे में इसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर है।

ब्राजील का ग्रामाडो शहर रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में स्थित एक पर्यटन स्थल है। ऐसे में यहां काफी काफी भीड़ रहती है।  हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। विमान हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में ब्राजीलियाई बिजनेसमैन परिवार के साथ सवार थे, जो साओ पाउलो जा रहे थे।

कारोबारी उड़ा रहे थे प्लेन

इस विमान में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। ये एक निजी विमान था, जिसे ब्राजील के बिजनेसमैन लुइज क्लाउडियो गैलियाजी उड़ा रहे थे। उनके साथ हादसे में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और परिवार के दूसरे मारे गए हैं। उनकी कंपनी की तरफ से बयान जारी कर ये जानकारी दी गई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में 17 लोग घायल हो गए हैं।

ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 61 साल के बिजनेसमैन गैलियाजी अपने परिवार को ट्रिप पर लेकर जा रहे थे। विमान क्रैश होने की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक इसकी वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। सुरक्षा कैमरों ने हादसे का शिकार हुए छोटे पाइपर विमान को कैनेला हवाई अड्डे से उड़ान भरते कैद किया था। यह हवाई अड्डा रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में है। दुर्घटना ग्रामाडो में हुई, जो हवाई अड्डे से 10 किमी दूर है। यहां क्रिसमस की छुट्टियों के लिए काफी लोग जमा हैं।

admin

Related Posts

भारत और रूस के बीच अहम समझौता, 3000 सैनिक तैनात होंगे एक-दूसरे की ज़मीन पर, जेट और युद्धपोत की तैनाती

 नई दिल्ली भारत और रूस ने हाल ही में एक बहुत महत्वपूर्ण सैन्य समझौता किया है. इस समझौते का नाम है इंडो-रूसी रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट यानी RELOS. फरवरी…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ईरानी जहाज का गुजरना, अमेरिका का वार; भविष्य में बातचीत कैसे होगी?

वाशिंगटन/तेहरान  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास तनाव चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना ने गल्फ ऑफ ओमान में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके