शादी से पहले छिन गई खुशियां, राजस्थान-केकरी के युवक की एलपीजी गैस टैंकर हादसे में मौत

केकरी।

जिले के सदारा गांव के 32 वर्षीय गोविंद नारायण राजावत की जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में हुए एलपीजी गैस टैंकर ब्लास्ट में झुलसकर मौत हो गई। आने वाली 2 फरवरी को युवक की शादी होने वाली थी। जानकारी के अनुसार जयपुर के भांकरोटा में हुए टैंकर में विस्फोट में गंभीर झुलसा गोविंद अपने दोस्तों विष्णु और इरफान के साथ जयपुर जा रहा था।

गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लगे जाम से बचने के लिए तीनों दोस्त कार से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद गोविंद कार लेने वापस लौटा तभी धमाके के साथ आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद गोविंद कार में फंसकर गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह वह झुलसी अवस्था में बाहर निकला। इसके बाद उसे तत्काल सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गोविंद ने दम तोड़ दिया। हादसे से गम में डूबे परिजनों ने बताया कि गोविंद की शादी 2 फरवरी को होने वाली थी और वह शादी की खरीदारी के लिए जयपुर जा रहा था। जयपुर पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गोविंद का शव परिजनों को सौंप दिया।

admin

Related Posts

भारत-पाक बॉर्डर पर दुर्लभ कैराकल की झलक, जैसलमेर में बढ़ी संरक्षण की आस

जैसलमेर राजस्थान के पश्चिमी छोर पर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे शुष्क मरुस्थलीय इलाकों में एक बेहद अहम वन्यजीव खोज सामने आई है। विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके दुर्लभ…

जयपुर में 5000 ऑटो बंद होने से यातायात प्रभावित, आमजन परेशान

जयपुर राजधानी जयपुर में लगातार एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है जिसका सीधा असर अब शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
Carolina Marin ने रिटायरमेंट का लिया फैसला, ओलंपिक में भारतीय फैन्स को किया था निराश