नौ महीनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अयोध्या शीर्ष पर रहा

 अयोध्या

 अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही उत्तर प्रदेश ने पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में एक नया कीर्तिमान बनाया है। राज्य में इस साल जनवरी से सितंबर के बीच 47.61 करोड़ पर्यटक आए जो अपने-आप में रिकॉर्ड है। इन नौ महीनों में राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अयोध्या शीर्ष पर रहा।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल सितंबर तक अयोध्या में 13.55 करोड़ घरेलू और 3,153 विदेशी पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की संख्या में इस उछाल की एक बड़ी वजह इस साल राम मंदिर के उद्घाटन को माना जा रहा है।

अयोध्या की तुलना में, आगरा के लिए पर्यटकों की संख्या 12.51 करोड़ रही, जिनमें 11.59 करोड़ घरेलू और 92.4 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य में पर्यटन को लेकर इस शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश ने पिछले साल 48 करोड़ पर्यटकों का स्वागत किया, जो इस साल केवल नौ महीने में ही एक मील का पत्थर बन गया है।"

अयोध्या के अलावा, दूसरे आध्यात्मिक स्थलों को लेकर भी पर्यटकों की संख्या में तेजी दर्ज की गई है। वाराणसी में 6.2 करोड़ घरेलू पर्यटक और 1,84,000 विदेशी पर्यटक आए, मथुरा में 6.8 करोड़ पर्यटक आए, जिनमें 87,229 विदेशी शामिल थे। कुंभ मेले के लिए प्रसिद्ध प्रयागराज में 4.8 करोड़ पर्यटक आए, मिर्जापुर में 1.18 करोड़ पर्यटकों ने विजिट किया।

इसके अलावा, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 2034 तक 61 लाख से ज्यादा नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद की जा रही है। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और ईवाई द्वारा 18वें वार्षिक सीआईआई पर्यटन शिखर सम्मेलन में जारी व्हाइट पेपर के मुताबिक, घरेलू पर्यटन के बल पर यह क्षेत्र मजबूती से उभर रहा है। मौजूदा समय में टूरिज्म सेक्टर का भारत के कुल रोजगार में योगदान करीब आठ प्रतिशत का है।

admin

Related Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर