मांडू में दिन दहाड़े युवक की पीट-पीट कर की हत्या, पर्यटकों और जनता में फैला डर

मांडू
शनिवार को मांडू में जामा मस्जिद चौक से लगे मुख्य चौराहे पर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। युवक को आरोपियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। शनिवार का दिन होने से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय जनता घटना स्थल पर मौजूद थी। इस घटनाक्रम से पर्यटन नगरी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिसकी हत्या हुई उसका नाम निलेश 18 वर्ष पिता रावासिंग निवासी गुगली है।

वारदात के बाद आरोपी भाग निकले
हत्या का आरोपी स्थानीय युवक बताया जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वारदात सुबह 11:30 बजे के करीब की गई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल युवक को लेकर मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल धार जिला भोज चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान युवक की मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज से कर रहे पहचान
इस विषय में मांडू थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की धडपकड़ के लिए मांडू पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।
इधर घटना के बाद पूरे नगर में सनसनी फैली हुई है। मांडू में हाट बाजार का दिन होने से दिन भर इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस घटना के बाद कानून व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

मांडू में पहली बार ऐसी वारदात
मांडू में देशी-विदेशी पर्यटक लिए आते हैं। सुरक्षा को लेकर यहां हालात ठीक नहीं है। इधर मांडू में पहली बार इस तरह की घटना होने से क्षेत्र में क्षेत्र में भय का माहौल है। इधर घटना के बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह मांडू पहुंची। उन्होंने जल्द ही हत्यारों के पकड़े जाने के संकेत दिए हैं। एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि हमने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन लोगों को आईडेंटिफाई किया है पुलिस दल, इन तीनों आरोपियों को पकड़ने में लगा हुआ है।

admin

Related Posts

CM के निर्देश पर भोपाल के वल्लभ भवन-सतपुड़ा और विंध्याचल में हाजिरी मॉनिटरिंग शुरू, अधिकारियों ने लिया फॉलो-अप

भोपाल मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वल्लभ भवन सहित प्रमुख मंत्रालयीन परिसरों में छापामार कार्रवाई करने के निर्देश…

लाड़ली बहनों की 25 हजार की किस्त अटकी, 27 महीनों में 6 लाख महिलाएं योजना से बाहर, जानें कारण

भोपाल   मध्य प्रदेश की चर्चित लाड़ली बहना योजना में लाभार्थियों की संख्या लगातार घट रही है। सितंबर 2023 में प्रदेश में 1.31 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इस योजना से जुड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
मैच में दक्षिण अफ्रीका का टॉस पर कब्जा, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का मौका

सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
सेमीफाइनल का फैसला आज, नाकामी मिली तो इन 4 खिलाड़ियों के भविष्य पर उठेंगे सवाल

श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
श्रीलंका से मिली झटका, अब T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए क्या बने मौके?

‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 1 views
‘करो या मरो’ भिड़ंत में जिम्बाब्वे से टक्कर, भारत के शीर्षक्रम की परीक्षा

अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
अफ्रीकी पेस अटैक के सामने वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइनअप की अग्निपरीक्षा

MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
MotoGP India: मोटोजीपी बाइक रेसिंग के लिए यूपी सरकार ने की डील, रफ्तार की जंग में मचेगी धूम