ग्वालियर में बातचीत के बहाने होटल बुलाकर छात्रा से किया रेप, आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की दी धमकी

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कोचिंग में साथ पढ़ने वाली छात्रा को युवक ने बातचीत के बहाने होटल बुलाया और रेप किया। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी, उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद भी रेप करने वाला पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। छात्रा की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा। हालांकि जमानत पर बाहर आकर उसने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए।

यह पूरा मामला जिले के हजीरा थाना क्षेत्र का है। चार शहर नाका में रहने वाली 17 साल की छात्रा जो 11वीं की छात्रा है। वह स्कूल पढ़ने के साथ ही कोचिंग भी जाती थी। पीड़िता की कोचिंग में मुरैना का रहने वाला विवेक सिकरवार भी पढ़ने आता था। चूंकि दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे तो दोनों में अच्छी बातचीत होने लगी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा को बातचीत करने के लिए एक होटल में बुलाया और रूम में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा।

जब छात्रा ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और रेप भी किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और कुछ अश्लील तस्वीरें भी खींच ली। धमकी देते हुए पीड़िता को मुंह बंद रखने को कहा। आरोपी ने कहा कि अगर अपना मुंह खुला तो जान से मार दूंगा और यह फोटो-वीडियो वायरल करके बदनाम कर दूंगा। डरी-सहमी छात्रा ने किसी से कुछ नहीं कहा। इसके बाद वह दबाव बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपी परेशान करने के लिए छात्रा के मोबाइल पर अश्लील चैट-वीडियो भेजा करता था। डरी सहमी छात्रा जब भी कोचिंग के लिए जाती वह उसे रास्ते में रोककर परेशान करता। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसने बीच रास्ते में उसकी पिटाई कर दी। इस बात की शिकायत छात्र ने थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लेकिन आरोपी जैसे ही जेल से छूट कर आया उसने सोशल मीडिया पर छात्रा के वीडियो और फोटो वायरल कर दिए।

आरोपी ने धमकी है कि यदि उसने मारपीट के मामले में उससे राजीनामा नहीं किया तो वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर चेहरा बिगाड़ देगा। इसके बाद दोबारा पीड़िता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार उसके घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

admin

Related Posts

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फॉरेस्ट ऑउलेट का दिखाई देना, शुभ संकेत

भोपाल पक्षी विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, स्थानिक और लुप्त प्राय फॉरेस्ट ऑउलेट(एथिन ब्लेविटी) को पहली बार कूनो राष्ट्रीय उद्यान में देखा गया है, जो इस प्रजाति…

मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस कदम, कल्याण योजनाओं पर सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदायों के सामाजिक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
PAK vs ENG: हार से बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज, लाइव शो में नवाज को लेकर तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
मुंबई में गूंजेगा स्क्वैश का रोमांच, 18-22 मार्च तक ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेंगे खिलाड़ी

T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
T20I रैंकिंग में छाए ईशान किशन, टॉप-5 में अभिषेक शर्मा के साथ कब्जा; पाकिस्तान का स्टार बना खतरा

जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 3 views
जिम्बाब्वे को हराने के लिए क्या होगा सही टारगेट? सेमीफाइनल के गणित को समझें, बैटिंग के हिसाब से ओवर का खेल

क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्रांति गौड़ की किस्मत बदली, विश्व कप विजेता को मिले लग्जरी गाड़ियों का काफिला, जानें क्या-क्या मिला

क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन

  • By admin
  • February 25, 2026
  • 2 views
क्या बदलेगा भारत का प्लान? रवि शास्त्री ने सुझाया अतिरिक्त स्पिनर वाला कॉम्बिनेशन