श्रीनगर में शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ तापमान, दिसंबर महीने का तीसरा सबसे कम तापमान

श्रीनगर
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान इस मौसम में शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो 1974 के बाद से अब तक सबसे ठंडा रहा। उस समय तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था। वैसे, श्रीनगर में अब तक का सबसे कम तापमान शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है, जो 13 दिसंबर 1934 को दर्ज किया गया था। इस बार का तापमान 1891 के बाद से श्रीनगर में दिसंबर महीने का तीसरा सबसे कम तापमान है।

कुपवाड़ा में भी माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 1998 के बाद से दिसंबर में सबसे कम तापमान है। कुपवाड़ा का अब तक का रिकॉर्ड माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस है, जो 31 दिसंबर 1986 को दर्ज किया गया था।

इस तरह से आज का तापमान कुपवाड़ा जिले में दिसंबर महीने में दर्ज किए गए 9वें सबसे कम तापमान के रूप में रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा, इस मौसम में अन्य मैदानी इलाकों में भी सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। बर्फ के आवरण के अभाव के कारण कई पहाड़ियां कश्मीर के मैदानों की तुलना में अधिक गर्म रही। इससे पहले 21 दिसंबर को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत के प्रमुख स्थानों में अगले 5-7 दिनों तक शीत लहर की स्थिति की आशंका जताई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था, अगले छह दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान और पंजाब में भी दो दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहने की संभावना जताई गई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शीतलहर के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 21 दिसंबर को काफी ठंडा होने की बात कही गई थी।

 

admin

Related Posts

मानसून आने की तारीख करीब, आज 10 राज्यों में बारिश-बिजली की चेतावनी; गर्मी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली भारत में मॉनसून की एंट्री में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। खबर है कि मई के अंतिम सप्ताह में राहत भरी बौछारें केरल में दस्तक दे सकती…

ट्रंप ने खारिज किया ईरान का 14 पॉइंट प्लान, दोनों देशों में टकराव खत्म होने के आसार कम

वाशिंगटन ईरान-अमेरिका के युद्ध में अब तक लग रहा था कि जल्दी ही दोनों पक्ष फिर से भिड़ जाएंगे. अमेरिका की ओर से लगातार धमकियां आ रही थीं, तो ईरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर