आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बालोद में पूर्व विधायक के पिता पर जानलेवा हमला

बालोद।

बालोद में अहिवारा के पूर्व विधायक राजमहंत सावला राम डाहरे के पिता पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलाहिजा और प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग रेफर कर दिया गया। पूर्व विधायक के पिता का इलाज किया जा रहा है।

मामले में आरोपी कुलदीप डाहरे पिता नेहरू डाहरे को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि पूर्व विधायक के पिता संत बलदेव साहेब के सिर पर गंभीर चोट आई है। पूरा मामला जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया का बताया जा रहा है। रनचिराई थाना अंतर्गत ग्राम मटिया में 18 दिसंबर को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सावला राम डहरे के पिता 92 वर्षीय संत बलदेव साहेब पर गांव के ही आदतन बदमाश  कुलदीप डहरे पिता नेहरू डहरे ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संत बलदेव साहेब के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने रनचिरई थाना में लिखित शिकायत की है। रनचिरई थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि संत बलदेव साहेब कबीर पंथ के साधु ने 2014 में संन्यास ले लिया है ,जो ढाबा कुम्हारी के कबीर आश्रम में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व अपने नाती को देखने गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम मटिया पहुंचे थे। थाना प्रभारी ने आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। सबूत के आधार पर गुण्डरदेही एसडीएम ने आरोपी को तत्काल जेल भेज दिया।

admin

Related Posts

खबर का असर: CM साय ने पेयजल समस्या पर कलेक्टर से की बात, जल्द समाधान के आदेश

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में पेयजल समस्या से संबंधित समाचार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई…

व्यापारियों के लिए खुशखबरी, लेबर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई सरल, 24 घंटे में ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में व्यापार करने वाले दुकानदारों और कारोबारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य के श्रम विभाग ने ‘छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना नियम, 2021’ में संशोधन का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 1 views
टिकट विवाद के चलते IPL 2026 फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

  • By admin
  • May 6, 2026
  • 0 views
संजू सैमसन की शानदार पारी, दिल्ली पर कहर; चेन्नई की आसान 8 विकेट जीत

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने किया बल्लेबाजी का ऐलान

IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
IPL 2026 49वां मैच: हैदराबाद में SRH बनाम PBKS, पिच और खिलाड़ियों पर नजर

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?