विजय हजारे ट्रॉफी: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शतक ठोक दिया, ठोकी चैंपियंस ट्रॉफी की दावेदारी

नई दिल्ली
विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का आगाज हो जुका है और टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शतक ठोक दिया है। अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के कप्तान है। मुंबई का पहला मुकाबला कर्नाटक से है। श्रेयस अय्यर ने 114 रनों की नाबाद पारी खेल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है, वहीं उनके साथ बाएं हाथ के विस्टफोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने भी तूफानी अर्धशतक जड़ा। दुबे 63 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों की 148 रनों की नाबाद साझेदारी के दम पर मुंबई निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 382 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही।

30वें ओवर की पांचवी गेंद पर आयुष म्हात्रे (78) का विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे थे। उस समय मुंबई का स्कोर 148 रन था। तब ऐसा लग रहा था कि अगले 20 ओवर में 150 के करीब और रन बनाकर मुंबई 300 के लमसम का टारगेट देगी। मगर श्रेयस अय्यर के दिमाग में कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी। उन्होंने तूफानी अंदाज में अपनी पारी का आगाज किया और 31 गेंदों में शतक ठोका, इसके बाद उन्होंने सीधा पांचवे गेयर में बैटिंग की और अगली 19 गेंदों में शतक भी पूरा कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 55 गेंदों पर 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 114 रनों की नाबाद पारी खेली। इनमें से 80 रन उन्होंने बाउंड्री से बटोरे।

वहीं शिवम दुबे 36 गेंदों पर 63 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने 5 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के जड़ कप्तान का भरपूर साथ दिया। अय्यर के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबे ने भी अपनी दावेदारी ठोकी है।

इस साल घरेलू क्रिकेट में श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोला है, रणजी ट्रॉफी में 90 से अधिक के औसत के साथ उन्होंने 452 रन बनाए, वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगभग 50 के औसत और 188 के स्ट्राइकरेट के साथ उन्होंने 345 रन ठोके। अब विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में उन्होंने शतक ठोक दिया है।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी