मरीजों को अब दवाई लेने के लिए बार-बार अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे, अब एक साथ एक माह की दवाई मिलेगी

इंदौर
मरीजों को अब अपनी दवाई लेने के लिए बार-बार शासकीय अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे, क्योंकि अब उन्हें एक साथ एक माह की दवाई मिलने लगी है। इससे सिर्फ शहर के ही नहीं एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले संभागभर के मरीजों को लाभ मिलने लगा है।

अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि पहली बार प्रदेश की किसी शासकीय अस्पताल में इस तरह की पहल की जा रही है। अभी तक एमवाय अस्पताल में मरीजों को सिर्फ सात दिन की दवाईयां मिलती थी, जिसके कारण धार, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, खरगोन, खंडवा आदि से आने वाले मरीजों को समस्या होती थी।
 
लंबे समय तक चलती हैं कई दवाईयां
इसमें आने-जाने के खर्च के साथ ही समय भी खराब होता था। कई बीमारियां ऐसी होती है जिनकी दवाईयां लंबे समय तक चलती है। जैसे डायबीटिज, हाइपरटेंशन आदि। यह सुविधा उन्हीं मरीजों को दी जा रही है, जिन्हें बार-बार विशेषज्ञों के परामर्श की आवश्यकता नहीं होती है।
 
फ्री मिलती हैं दवाईयां
बता दें कि शासकीय अस्पतालों में सरकार की ओर से आने वाली विभिन्न बीमारियों की सभी दवाईयां मरीजों को निश्शुल्क दी जाती है। हालाकि अभी भी कई गंभीर बीमारियों की दवाईयां ऐसी है जो मरीज को बाहर से ही खरीदना पड़ती है। एमवाय अस्पताल सहित अन्य अस्पताल में भर्ती जिन मरीजों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है, उनकी मदद के लिए कई संस्थाएं भी कार्य कर रही है।

admin

Related Posts

प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे…

राज्यमंत्री पटेल ने गायत्री शक्ति पीठ में गौशाला का किया निरीक्षण, गौमाता की हुई पूजा

बेल पत्र का लगाया पौधा भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने गायत्री शक्तिपीठ भोपाल परिसर में गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन