लखनऊ के चिकित्सालय में एक डॉक्टर ने महिला के ऑपरेशन के दौरान रुई और पट्टी पेट में ही छोड़ दी, अब लिया एक्शन

लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ के बीआरडी संयुक्त चिकित्सालय से डॉक्टर की लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे एक महिला की जान भी जा सकती थी। यहां एक डॉक्टर ने महिला के ऑपरेशन के दौरान रुई और पट्टी पेट में ही छोड़ दी। अब यह मामला डिप्टी सीएम तक पहुंचा है। शिकायत मिलने के बाद डिप्टी सीएम ने मामला सीएमओ कार्यालय को सौंपा।

क्या है पूरा मामला
पूरा मामला महानगर स्थित भाउराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय का है। जहां एक सर्जन ने महिला के पेट के ऑपरेशन के दौरान रुई और पट्टी उसके पेट में ही छोड़ दी। दरअसल, सीतापुर के मछरेहटा निवासी विजय कुमार दीक्षित की 42 वर्षीय पत्नी सुमन ने जुलाई में अपने गॉल ब्लेडर में पथरी के ऑपरेशन के लिए सर्जन मो. जुबैर सिद्दीकी से संपर्क किया। बीआरडी महानगर संयुक्त चिकित्सालय के सर्जन मो. जुबैर सिद्दीकी ने सुमन को भर्ती कर एक अगस्त को ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान डॉक्टर ने पेट में रुई-पट्टी छोड़ दी और टांके लगा दिए। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद महिला के पेट में दर्द हुआ, जिसकी शिकायत उसने डॉक्टर से की तो उसने दवाएं दे दीं। इनसे राहत न मिलने पर महिला ने निजी अस्पताल में सीटी स्कैन करवाया। रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला दंग रह गई। सीटी स्कैन में महिला को पेट में
रुई, पट्टी छूटने का पता चला।

निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन
इस पर सुमन को लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका दोबारा ऑपरेशन करके रुई-पट्टी को निकाला गया। विजय ने बताया कि दवाओं और निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उसके करीब 25 हजार रुपये खर्च हो गए। जिसकी शिकायत विजय ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिकायत
महिला के पति ने इस मामले की शिकायत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की। जिसकी जांच डिप्टी सीएम ने सीएमओ ऑफिस को सौंपी है। हालांकि, अभी तक पड़ताल शुरू नहीं हुई है। वहीं मुख्य चिकित्सधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जांच के लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    पहले OBC आयोग की रिपोर्ट, फिर पंचायत चुनाव—हाईकोर्ट में योगी सरकार का रुख साफ

    लखनऊ यूपी पंचायत चुनाव का टलना लगभग तय माना जा रहा है। योगी सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि पहले समर्पित ओबीसी आयोग बनाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर…

    कानपुर हिट-एंड-रन पर कानूनी ट्विस्ट: 7 घंटे में छूटा आरोपी शिवम, रिमांड पर कोर्ट सख्त

    कानपुर कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को एसीएमएम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने शिवम को 20-20 हजार के निजी मुचलके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती