बीजेपी सांसद ने प्रियंका गांधी को दिया ‘खून’ से रंगा 1984 वाला बैग, विरोधी दंगों की याद दिलाने की कोशिश की

नई दिल्ली
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान इस बार 'बैग पॉलिटिक्स' की भी जमकर चर्चा हुई। एक तरफ सत्तापक्ष संविधान और इमर्जेंसी पर चर्चा करने में मशगूल रहा तो दूसरी तरफ पहली बार लोकसभा पहुंचीं प्रियंका गांधी अपने अलग अंदाज से हैरान कर रही थीं। एक दिन वह फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं तो अगले दिन बांग्लादेश लिखा हुआ बैग लेकर पहुंच गईं। जानकारों ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों को साधने के लिए प्रियंका गांधी ने अपने बैग से ही बड़ा संदेश दे दिया। वहीं इस सिलसिले में बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने 1984 लिखा हुआ बैग प्रियंका गांधी को दे दिया। इस बैग में 1984 को खून से रंगा गया दिखाया गया है। बीजेपी सांसद ने बैग देकर सिख विरोधी दंगों की याद दिलाने की कोशिश की है। गौर करने वाली बात यह है कि प्रियंका गांधी ने यह बैग ले भी लिया।

अपराजिता सारंगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस की सार्थकता का सवाल है। कांग्रेस को बार-बार देश की जनता नकारा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह के भाषण को तोड़ मरोड़कर जनता को दिग्भ्रमित करने के अलावा कांग्रेस के पास कोई बात नहीं बची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की करतूतों की याद दिलाने के लिए यह बैग दिया गया है। इसमें खून की छीटें भी हैं।

बता दें कि 10 दिसंबर को भी प्रियंका गांधी एक बैग लेकर पहुंची थीं जिसपर मोदी-अडानी भाई-भाई लिखा हुआ था। इसपर एक तरफ पीएण मोदी तो दूसरी तरफ गौतम अडानी की तस्वीर छपी हुई थी। वहीं जयंत चौधरी ने चुटकी लते हुए प्रियंका गांधी के बैग पर कविता भी सुना दी थी। बता दें कि आज ही संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन था। राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित की जा चुकी है। वहीं लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

आज सुबह से ही संसद भवन परिसर में हलचल तेज थी। संसद भवन के मकर द्वार पर सांसदों को जमावड़ा था। इसके बाद विपक्षी सांसद विजय चौक की तरफ बढ़ गए। विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और पीएम मोदी और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। विपक्ष का आरोप है कि अमित शाह ने सदन में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। इसी को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को संसद के गेट पर धक्का-मुक्की हो गई थी जिसमें दो बीजेपी सांसद घायल हो गए थे।

  • admin

    Related Posts

    BJP में राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर हलचल तेज, गोपनीय तरीके से भेजे जाएंगे नाम दिल्ली

    भोपाल  केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर मध्यप्रदेश की तीन सीटों में होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। प्रदेश में तीन सदस्यों…

    सियासी गलियारों में हलचल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    नई दिल्ली हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा