पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर अमेरिका सख्त, चार संस्थाओं पर लगाए प्रतिबंध

इस्लामाबाद
पाकिस्तान ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड अपनाने और भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस्लामाबाद ने गुरुवार को कहा कि बाइडेन प्रशासन की तरफ से देश के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम से जुड़ी चार संस्थाओं पर लगाए गए नवीनतम प्रतिबंध 'पक्षपातपूर्ण' और 'दुर्भाग्यपूर्ण' हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने जोर देकर कहा कि सामरिक क्षमताएं उसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "पाकिस्तान, नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स (एनडीसी) और तीन वाणिज्यिक संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और पक्षपातपूर्ण मानता है। पाकिस्तान की रणनीतिक क्षमताएं उसकी संप्रभुता की रक्षा करने और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए हैं।"

बयान में कहा गया, "नवीनतम प्रतिबंध सैन्य विषमताओं को बढ़ाते हैं और शांति-सुरक्षा के उद्देश्य को चुनौती देते हैं। पाकिस्तान का रणनीतिक कार्यक्रम 240 मिलियन लोगों की तरफ उसके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास का प्रतीक है। इस विश्वास की पवित्रता से समझौता नहीं किया जा सकता है।"

इससे पहले दिन में, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के लंबी दूरी के मिसाइल कार्यक्रम से होने वाले खतरे के मद्देनजर अमेरिका ने चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा रहा है। इन संस्थाओं में पाकिस्तान का नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स शामिल है – जो पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए जिम्मेदार है और जिसने पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों को हासिल करने का काम किया है। इसके अलावा एफिलिएट्स इंटरनेशनल, अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड, और रॉकसाइड एंटरप्राइज पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस मामले पर अपनी चिंताओं के बारे में लगातार कहता रहा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा। "हम अपनी चिंताओं के बारे में स्पष्ट और सुसंगत रहे हैं, और हम इन मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ना जारी रखेंगे।"

admin

Related Posts

ग्राहकों को नहीं होगी परेशानी, 25-26 मई को सामान्य रूप से खुलेंगे बैंक; हड़ताल टली

नई दिल्ली देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक ने बताया कि 25 और 26 मई 2026 को होने…

8th Pay Commission लागू हुआ तो कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? हेल्पर से लेकर सीनियर कर्मचारियों तक का पूरा गणित

नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारी कई बड़ी मांग कर रहे हैं. खासकर बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैटक्‍टर और महंगाई भत्ता को लेकर मांगे उठ रही हैं. अगर ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी