जम्मू-कश्मीर में दम घुटने से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक समेत छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी और चार अन्य बेहोश हो गये

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लगने से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक समेत छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी और चार अन्य बेहोश हो गये। पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि कठुआ के शिव नगर इलाके में सेवानिवृत्त डीएसपी अवतार कृष्ण (81) के घर में कल रात रहस्यमयी परिस्थितियों में आग लग गई। पुलिस ने कहा, “दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।”
कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मौत का कारण प्रत्यक्ष तौर पर दम घुटना है। मृतकों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गंगा भगत (17) पुत्री भारत भूषण, दानिश भगत (15) पुत्र भारत भूषण निवासी शहीदी चौक, अवतार कृष्ण (81) निवासी वार्ड नं. 16, शिव नगर, कठुआ, केशव रैना (81) की 25 वर्षीय बेटी बरखा रैना, तीन वर्षीय बेटा तकाश रैना तथा जम्मू के जगती नगरोटा निवासी संदीप कौल का चार वर्षीय बेटा अदविक रैना के रूप में की गयी है।

इस बीच, घायलों में अवतार कृष्ण की पत्नी स्वर्णा (61), निवासी शिव नगर, कठुआ, नीतू (40) पत्नी भारत भूषण, निवासी शहीदी चौक, कठुआ, अरुण कुमार (15) पुत्र सैन चंद, निवासी बटोत रामबन और केवल कृष्ण (69) पुत्र मनसा राम निवासी शिव नगर कठुआ शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “कठुआ शहर के शिव नगर इलाके में आग की घटना के परिणामस्वरूप एक परिवार के छह सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा।”

उन्होंने कहा, “शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूँ। मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मंडल अध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हमारी टीम मौके पर सहायता कर रही है। ओम शांति।”

 

  • admin

    Related Posts

    जनगणना में बदलाव: लिव-इन कपल्स को मिलेगा मैरिड status, बिना फेरे ही ‘पति-पत्नी’ माना जाएगा

    नई दिल्ली आज के बदलते समाज में रिश्तों की परिभाषाएं तेजी से बदल रही हैं. जो रिश्ते कभी सामाजिक स्वीकृति के लिए तरसते थे, अब वे सरकारी दस्तावेजों में भी…

    अमेरिका का बड़ा हमला: ईरान पर दागीं 29,750 करोड़ की टॉमहॉक, जानें इसकी खासियत

    न्यूयॉर्क अमेरिकी नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले चार हफ्तों में 850 से ज्यादा टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दाग दी हैं. यह किसी एक अभियान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन