सीसीटीवी में नजर आई संदिग्ध कार, राजस्थान-बीकानेर में स्कूल के बाहर से छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म

बीकानेर।

बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके में स्कूल के सामने से छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई कार स्कूल के बाहर एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दुष्कर्मी छात्रा को स्कूल के बाहर से ही अगवा करके ले गया और बाद में अपने मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां ने इस संबंध में खाजूवाला थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को बालिका स्कूल के लिए घर से निकली थी। इस दौरान तीन पावली निवासी भीम नायक स्कूल के बाहर से उसका अपहरण करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी जब देर तक वापस घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की। तलाशी के दौरान जब बेटी मिली तो वह बेहद घबराई हुई थी। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। बेटी की आपबीती सुनकर उसके परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच डीवाईएसपी अमरजीत चावला कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है लेकिन फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

admin

Related Posts

हाईकोर्ट सख्त: जर्जर स्कूलों के मुद्दे पर 19 मार्च को अहम सुनवाई, शिक्षा विभाग से बड़ी योजना पर स्पष्टीकरण

जयपुर राजस्थान में स्कूलों की जर्जर व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। इस दौरान कोर्ट ने राज्य के शिक्षा विभाग से खराब हालत में चल रहे स्कूलों…

तेल टैंकर हादसा बना आग का तांडव, 200 मीटर तक फैल गई आग; एक शख्स जिंदा जला

जालौर जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया, जब तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 0 views
अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा