बलिया में बीजेपी नेता के कार्यालय पर चला योगी का बुलडोजर, प्रशासन के आगे एक न चली

बलिया

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बुलडोजर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार गरज रहा है. अगर किसी ने अतिक्रमण या अवैध निर्माण किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी ही होगी फिर चाहे वो कोई भी हो. इसकी एक मिसाल मंगलवार को बलिया में देखने को मिली. यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय पर भी प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया. दरसअल चित्तू पांडे चौराहे के पास इंदिरा मार्केट के बाहरी हिस्से में बलिया भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कैंप कार्यालय था. प्रशासन ने इसे अतिक्रमण के तौर पर कई बार अल्टीमेटम दे चुका था. लिहाजा डेडलाइन पूरी होते ही जिला प्रशासन और नगर पालिका अधिकारियों की देखरेख में भाजपा नेता के कैंप कार्यालय पर बुलडोजर चल गया.

भाजपा नेता निराश

कार्यालय पर बुलडोजर की कार्रवाई से बलिया के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह काफी मायूस नजर आए। उन्होंने कहा- "हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था।" बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन पर भी गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होंने कार्यालय को तोड़े जाने पर कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
भाजपाइयों ने ही कार्यालय तुड़वाया- पार्टी उपाध्यक्ष

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने भड़कते हुए कहा- "सपा सरकार में लोकतंत्र था, भाजपा में लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने ही बीजेपी का कैम्प कार्यालय तुड़वा दिया है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा और बसपा दोनों की सरकार में हमारे कार्यालय को तोड़ा गया, लेकिन हमने धरना देने पर पुनः अपने कार्यालय को बनाया था। कई वर्षों से यहीं से बीजेपी की रणनीति तय होती है, और चुनाव लड़ा जाता है, लेकिन इसे आज तोड़ा गया यह ठीक नहीं है।"

 

admin

Related Posts

आंगनबाड़ी केंद्र होंगे डिजिटल और स्मार्ट, ‘किताब वितरण ऐप’ से होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बाद अब प्री-प्राइमरी शिक्षा के ढांचे को भी जड़ से मजबूत करने में जुट गई है। राज्य…

‘प्रोजेक्ट गंगा’ होगा लाइव, गांवों में ब्रॉडबैंड, OTT, CCTV और ऑनलाइन रोजगार के खुलेंगे रास्ते

 लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब डिजिटल आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक तकनीकी मुख्यधारा से जोड़ने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां