राजस्थान: कंटेनर एवं ट्रेलर में भिड़ंत के बाद आग लगने से दोनों वाहनों के चालक जिंदा जले

जयपुर
राजस्थान में नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक कंटेनर एवं ट्रेलर में भिड़ंत के बाद आग लगने से दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गये। उप पुलिस अधीक्षक राम प्रताप बिश्नोई ने बताया कि नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर बाराणी गांव के पास आज सुबह करीब छह बजे एक कंटेनर और ट्रेलर की बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना में दोनों वाहनों के चालक फंस गए और जिंदा जल गए।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर नागौर की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों वाहनों के चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

    जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

    रोजगार की बड़ी खबर: पचपदरा रिफाइनरी से 50 हजार युवाओं को मिलेगा जॉब मौका

    बालोतरा. पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास की धुरी बन रही पचपदरा रिफाइनरी अब पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और क्रूड ऑयल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान