ब्रिसबेन के गाबा में भारतीय टीम के नजरिए से अच्छी बात ये रही कि रोहित एंड कंपनी ने फॉलोऑन का खतरा टाल दिया

नई दिल्ली
ब्रिसबेन के गाबा में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच का आज यानी मंगलवार 17 दिसंबर को चौथा दिन था। बारिश और खराब रोशनी के कारण आज भी खेल में कई बार बाधा आई, लेकिन भारतीय टीम के नजरिए से अच्छी बात ये रही कि रोहित एंड कंपनी ने फॉलोऑन का खतरा टाल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतकों की बदौलत 445 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 252 रन 9 विकेट खोकर बना लिए हैं। भारत अभी भी मैच में 193 रन पीछे है, लेकिन मैच को ड्रॉ कराने में अब आसानी होगी। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने आखिरी विकेट के लिए 33 रन जोड़े और फॉलोऑन का खतरा टाला। इसके बाद आकाश दीप ने दनदनाता छक्का भी पैट कमिंस को जड़ा। जसप्रीत बुमराह 10 और आकाश दीप 27 रन बनाकर नाबाद हैं। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने दमदार अर्धशतकों के दम पर इस मैच में भारत फॉलोऑन बचाने में सफल रहा।

चौथे दिन का खेल समाप्त
इंडिया ने फॉलोऑन टाल दिया। हालांकि, इसके बाद काले बादल मैदान पर छा गए और ऐसे में खराब रोशनी के कारण मैच को रोकना पड़ा और चौथे दिन के खेल समाप्ति की घोषणा हो गई। भारत का स्कोर 252/9 है।

रोमांचक दौर में मैच
भारत को 5 रन अभी भी फॉलोऑन टालने के लिए चाहिए। आखिरी जोड़ी क्रीज पर है।

क्या टल पाएगा फॉलोऑन?
फॉलोऑन टालने के करीब भारत पहुंच चुका है, लेकिन अभी भी 14 रन पीछे है। स्कोर भारत का 230 के पार पहुंच गया है।

जडेजा भी हुए आउट
रविंद्र जडेजा 77 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। अब भारत को फॉलोऑन लेना ही पड़ेगा। भारत की आखिरी जोड़ी मैदान पर है।

सिराज बने स्टार्क का शिकार
मोहम्मद सिराज को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। वे एक रन बना सके। अभी भी भारत को 40 रनों से ज्यादा की दरकार फॉलोऑन के लिए है।

तीसरे सेशन का खेल शुरू
बारिश के बाद टी ब्रेक लिया गया और इस दौरान बारिश भी रुक गई। ऐसे में तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है।

admin

Related Posts

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

नई दिल्ली भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की 'संयमित नेतृत्व क्षमता' की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टी20 प्रारूप में कप्तान के तौर पर SKY…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 1 views
अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
‘अब खुद को बदलना होगा’—बाबर आज़म को शास्त्री-पोंटिंग की सलाह, पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल