इण्डियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन ने राष्ट्रीय सम्मेलन में अध्यक्षता के लिए उप मुख्यमंत्री साव को दिया आमंत्रण

रायपुर

इंडियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन ने रायपुर में होने वाले अपने 57वें राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव को आमंत्रित किया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं एसोशिएशन के सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री श्री साव से मुलाकात कर इसके लिए आमंत्रण दिया।

श्री साव ने अधिकारियों के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता की सहमति दी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल और मुख्य अभियंता श्री राजेश गुप्ता सहित विभागीय अभियंताओं की टीम ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर आयोजन की अध्यक्षता का आमंत्रण दिया।

इंडियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य के लिए आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि इंडियन वाटर वर्क्स एसोशिएशन के 57वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रायपुर के जैनम मानस भवन में आगामी 10 जनवरी से 12 जनवरी तक किया गया है। तीन दिवसीय इस आयोजन में वाटर वर्क्स से जुड़े देश-विदेश के जाने-माने 400 से अधिक वरिष्ठ एवं अनुभवी इंजीनियर हिस्सेदारी करेंगे। छत्तीसगढ़ को दूसरी बार इस आयोजन की मेजबानी मिली है।

  • admin

    Related Posts

    पार्किंग का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी: सर्विसिंग और कारोबार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जगह-जगह सील

    बिलासपुर. अरपा-पार सरकंडा के 6 जाम पॉइंट का सबसे बड़ा कारण बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा पार्किंग का गलत इस्तेमाल है। लोग पार्किंग में वाहन खड़े करने के बजाय इसे गोदाम और…

    वन्यजीवों का खास आहार प्लान: बाघ-बाघिन के लिए चिकन, सांपों के लिए चूजों की व्यवस्था

    बिलासपुर. बर्ड फ्लू का खतरा टलते ही चिकन और अंडा खाने पर से प्रतिबंध ​हटते ही कानन पेंडारी के वन्यप्राणियों को शुक्रवार काे 17 दिन बाद चिकन खाने मिला। सांप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 2 views
    26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    • By admin
    • April 11, 2026
    • 3 views
    राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    सीएसके पर दबाव, दिल्ली कैपिटल्स जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी

    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    मंडे नाइट रॉ में लैसनर की एंट्री फेल, फैंस की छूटी हंसी