इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को, जानें शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति साल का पहला और हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला एक विशेष त्योहार है. मकर संक्रांति हर साल कभी 14 तो कभी 15 जनवरी को मनाई जाती है. भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश पर मकर संक्रांति मनाई जाती है. आइए हिंदू पंचांग के मताबिक जानते हैं कि साल 2025 में मकर संक्रांति कब है और इस दिन गंगा स्नान और दान का पुण्य समय कब रहेगा.

साल 2025 में 14 जनवरी को है मकर संक्रांति
वैदिक हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को है. इस दिन मंगलार पड़ रहा है. इस दिन भगवान सूर्य का सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर मकर राशि पर प्रवेश होगा. इस दिन गंगा स्नान और दान का पुण्य समय सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और शाम के 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त पर गंगा स्नान और दान करना लाभकारी होगा. ये पूण्य काल 8 घंटे 42 मिनट का होगा.

ये है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति के महा पुण्य काल की बात करें तो वो सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और 10 बजकर 48 मिनट के बाद समाप्त हो जाएगा. ये महा पुण्य काल 1 घंटा 45 मिनट का होगा. ज्योतिष के मुताबिक, इन दोनों ही समय में स्नान और दान करना बहुत शुभ होगा. जो भी मकर संक्रांति पर पुण्य काल और महा पुण्य काल पर स्नान और दान करेगा उसे विशेष फल की प्राप्ति होगी.

मकर संक्रांति क्यों है महत्वपूर्ण
मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य के पूजा की मान्यता है. इस दिन भगवान सूर्य का पूजन किया जाता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्य देव के मकर राशि में जाने के साथ दिन बड़े होने लगते हैं और ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे धीमा पड़ने लगता है. मकर संक्रांति नई फसल के आने का भी प्रतीक है. इस दिन से भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर भी चलना शुरू कर देते हैं. मकर संक्रांति पर गंगा, यमुना समेत दूसरी पवित्र नदियों में स्नान करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है.

  • admin

    Related Posts

    दैनिक भविष्यफल 18 फरवरी: जानें करियर, प्यार और धन के मामले में कैसा रहेगा दिन

    मेष 18 फरवरी के दिन पॉजिटिव सोच बनाकर रखें। अपने काम पर फोकस करें। गॉसिप से दूर रहें। जरूरत पड़ने पर फैमिली या पार्टनर से सलह लें। एक प्रोडक्टिव प्रोफेशनल…

    पंचक शुरू होते ही सावधानी जरूरी: भूलकर भी न करें ये कार्य

     हिंदू धर्म में पंचक काल को विशेष सावधानी बरतने वाला समय माना जाता है. पंचांग के अनुसार 17 फरवरी 2026 से पंचक की शुरुआत हो गई है, जो 21 फरवरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 4 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन