‘ब्रेन डेड’ युवक के अंगों से छह लोगों को मिलेगा जीवनदान, युवक के महत्वपूर्ण अंगों को हेलीकॉप्टर के जरिए जयपुर लाया गया

जयपुर
राजस्थान में एक ‘ब्रेन डेड’ युवक के विभिन्न अंगों से कम से कम छह लोगों को नया जीवन मिलने जा रहा है। युवक के महत्वपूर्ण अंगों को झालावाड़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जोधपुर और जयपुर लाया गया। राज्य में शायद यह पहली बार है जब जयपुर और जोधपुर में प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए अंगों को हेलीकॉप्टर से लाया गया।

झालावाड़ जिले के मानपुरा पीपाजी निवासी विष्णु प्रसाद (33) 10 दिसंबर को हाथापाई में घायल हो गए थे। चिकित्सकों की एक टीम ने 12 दिसंबर को उन्हें ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया, जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा दान किए गए अंगों को जोधपुर और जयपुर लाया गया। सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक माहेश्वरी ने कहा, ‘‘एसएमएस अस्पताल में आज अंग प्राप्त हुए हैं और प्रत्यारोपण सर्जरी की जा रही है। एक किडनी, दो फेफड़े और हृदय जयपुर में जरूरतमंद मरीज को प्रत्यारोपित किए जाएंगे, जबकि एक किडनी और लिवर जोधपुर में प्रत्यारोपित किए जाएंगे।’’

झालावाड़ से अंगों को लेकर एक हेलीकॉप्टर जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ‘ऑर्गन बॉक्स’ को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। हेलीकॉप्टर में ईंधन भरा गया और बाद में जोधपुर के लिए उड़ान भरी। अंगों को प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया जाएगा।

झालावाड़ में न्यूरोसर्जन डॉ. रामसेवक योगी ने संवाददाताओं को बताया कि विष्णु प्रसाद को घायल अवस्था में उपचार के लिए 11 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान युवक के दिमाग ने काम करना बंद (ब्रेन डेड) कर दिया। इसके बाद एक कमेटी बनाई गई, जिसमें युवक को ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया गया। झालावाड़ जिलाधिकारी अजय सिंह राठौड़ और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में मृतक के पिता तथा उसकी पत्नी अनीता की समझाइश की गई। वे अंगदान पर सहमत हो गए।

 

admin

Related Posts

कर चोरी पर शिकंजा: आईटी विभाग ने कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर की छापेमारी, 26 लोकेशन जयपुर में

जयपुर राजस्थान की प्रसिद्ध फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर विभाग ने बुधवार सुबह व्यापक कार्रवाई करते हुए एक साथ 33 ठिकानों पर छापामारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 7…

उदयपुर हादसा: ओवरटेक की लापरवाही ने छीनी तीन युवा जिंदगियाँ, ऑटो से टकराया वाहन

उदयपुर जिले के कोटड़ा ब्लॉक स्थित मांडवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। कोदरमाल गाँव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी