पार्वती-कालिसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लाभांवित गांवों में 17 दिसंबर को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

उज्जैन.
उज्जैन सहित प्रदेश के 12 जिलों में संशोधित पार्वती-कालिसिंध-चंबल लिंक परियोजना के संभावित लाभांवित गांवों में उक्त परियोजना के अंतर्गत सिंचाई, पेयजल एवं उद्योगों के लिए जल उपलब्धता तथा इससे इन ग्रामों के आर्थिक तथा सामाजिक विकास का आधार बनने पर केन्द्रित जन जागरण के कार्यक्रम आगामी 25 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के सचिव के द्वारा सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर्स को कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसके अनुसार प्रत्येक संभावित लाभान्वित ग्राम में गांव के मुख्य मार्गों पर राम जल सेतु कलश यात्रा और प्रभात फेरियां निकाली जाएं जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रहे। यात्रा के समापन स्थल पर संशोधित पार्वती-कालिसिंध-चंबल लिंक परियोजना के महत्व को वर्णित किया जाए।

समस्त संभावित लाभांवित ग्रामों में संशोधित पार्वती-कालिसिंध-चंबल लिंक राष्ट्रीय परियोजना के महत्व तथा जल की आवश्यकता पर केन्द्रित नुक्कड नाटकों, भजन मण्डलियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम के चबूतरों, सार्वजनिक स्थलों एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर किया जाए तथा भजन मण्डलियों के माध्यम से विशेष रूप से संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया जाए।

समस्त संभावित लाभान्वित ग्रामों के विद्यालयों में जल पर केन्द्रित चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। सभी विद्यालयों में एक विशेष कक्षा का सत्र संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के महत्व पर रखा जाए एवं इससे होने वाले सकारात्मक प्रभावों को वर्णित किया जाए। इसके अलावा जिला मुख्यालयों पर 17 दिसंबर को किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाए जिसमें जन प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया जाए। सभा स्थल पर आम जन के अवलोकन हेतु प्रदर्शनी भी लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का आगामी 17 दिसंबर को भूमि पूजन माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया जाएगा जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।

admin

Related Posts

श्रमिकों की मेहनत से ही विकास संभव, वे एमपी के सच्चे निर्माता हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार हर परिस्थिति में श्रमिकों के साथ प्रदेश के 7227 श्रमिक हितग्राहियों…

सेना की जमीन पर अतिक्रमण: MP में सबसे ज्यादा, यूपी दूसरे स्थान पर, 11,152 एकड़ पर कब्जा

भोपाल  केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में फैली लगभग 18 लाख एकड़ रक्षा भूमि में से करीब 11,152 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है। यह जानकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
टेनिस की दुनिया में डोडिन की वापसी ने मचाई हलचल, कमाई के लिए अपनाया अनोखा रास्ता

रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील: ग्रीन पर ₹25.20 करोड़ की बोली, बने IPL के सबसे महंगे विदेशी सितारे

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, कमिंस की वापसी, 2 खिलाड़ी टीम से बाहर

IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL ऑक्शन से पहले सरफराज खान ने मचाया हंगामा, 15 गेंदों में अर्धशतक से सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकीं

अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
अर्जुन रणतुंगा की बढ़ीं मुश्किलें: श्रीलंका के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान का नाम तेल घोटाले में सामने आया

IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL में MP के 14 खिलाड़ियों की नीलामी आज, वेंकटेश अय्यर पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस