अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, नीदरलैंड, पोलैंड सहित खो-खो विश्व कप में 41 अंतर्राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी

नई दिल्ली.
जनवरी 2025 में भारत में आयोजित होने वाले पहले खो-खो विश्व कप में अमेरिका,इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, नीदरलैंड और पोलैंड सहित 41 अंतर्राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। खो-खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और खो-खो वर्ल्ड कप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने रविवार को बताया कि 13 से 19 जनवरी 2025 तक इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम और नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किये जाने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विश्व भर के छह महाद्वीपों यूरोप,अफ्रीका,ओसनिया,एशिया,दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के 24 देशों ने अपनी हिस्सेदारी की पुष्टि की है।

इस वर्ल्ड कप में संयुक्त राज्य अमेरिका पुरुष टीम भेजेगा जबकि जर्मनी, नीदरलैंड, पोलैंड और इंग्लैंड, पुरुष तथा महिला दोनों वर्गों में हिस्सा लेंगे। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ओसनिया की टीमें होंगी।ऑस्ट्रेलिया महिला और पुरुष दोनों वर्गों में हिस्सेदारी करेगी जबकि न्यूजीलैंड महिला वर्ग में ही प्रतिभागी होगी।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से अर्जेन्टीना, पेरू और ब्राजील की टीमें होंगी। अर्जेन्टीना और ब्राजील का प्रतिनिधित्व पुरुष टीम करेगी जबकि पेरू पुरुष और महिला दोनों टीमें भेजेगा। इस चैंपियनशिप में अफ्रीकी महाद्वीप से घाना, केन्या, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। केन्या, दक्षिण अफ्रीका महिला और पुरुष दोनों वर्गों में भाग लेंगे जबकि घाना पुरुष टीम और युगांडा का प्रतिनिधित्व मात्र महिला टीम करेगी।

एशिया महाद्वीप से मेजबान भारत, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल,पाकिस्तान, ईरान, भूटान, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया भाग लेंगे। इंडोनेशिया केवल महिला टीम भेजेगा जबकि बाकी सभी देश महिला और पुरुष दोनों वर्गों में हिस्सा लेंगे। सुधांशु मित्तल ने बताया कि सभी देशों ने अपनी टीमों के आने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है जिसमें श्रीलंका की टीम सबसे पहले 10 जनवरी को पहुंचेगी जबकि बाकी सभी टीमें 11 जनवरी को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 615 खिलाडी और 125 सपोर्ट स्टाफ हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि हर टीम में 15 खिलाडी, एक कोच, एक मैनेजर और बाकी इंटरनेशनल टेक्निकल अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मेजबान भारत द्वारा वर्ल्ड कप की अवधिके दौरान सभी टीमों को आवास, ट्रांसपोर्ट और कैटरिंग की मुफ्त सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबलों के लिए टीमों को 4 वर्गों में बांटा जायेगा तथा प्रत्येक ग्रुप के मैच लीग एवं नॉक आउट फॉर्मेट में खेले जायेंगे।प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमों को नॉक आउट स्टेज में प्रवेश मिलेगा।

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा