मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी तैयार: 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप राइफल इवेंट का आगाज

भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आज से 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 7 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें कई ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज शामिल हैं। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष एवं महिला), 50 मीटर थ्री पोजीशन (पुरुष एवं महिला), 50 मीटर प्रोन पोजीशन (पुरुष एवं महिला) और 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट जैसे इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी जैसे ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, आशीष चौक, नूपुर कुमरावत और गोल्डी गुर्जर, सहित अन्य उभरते हुए निशानेबाज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता वर्ष 2025 में खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण बनेगी।

अकादमी के विशेष तैयारियां और नये रिकॉर्ड की उम्मीदें
मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग और शूटिंग अकादमी ने प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए विशेष तैयारियां की हैं। उम्मीद है कि इस आयोजन में नये रिकॉर्ड बनेंगे और कई उभरते हुए खिलाड़ी अपने खेल से देश व प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

प्रतिभागियों के लिए सुनहरा मौका
आयोजन के जरिये नये निशानेबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। साथ ही यह प्रतियोगिता भारतीय निशानेबाजी को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत करने में भी योगदान देगी।

 

  • admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, भारतीय संस्कृति में मानवता और सहअस्तित्व की गहरी जड़ें

    मानवता और सहअस्तित्व भारतीय संस्कृति की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्काउट और गाइड संगठन से जुड़े 7 देशों के युवा प्रतिनिधि मुख्यमंत्री निवास आए उज्जैन  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    जीवन की कठिनाइयाँ, रिश्तों की कसौटी और बदलता समाज

    जीवन की कठिनाइयाँ, रिश्तों की कसौटी और बदलता समाज मनुष्य की यात्रा का एक गहरा सच मनुष्य का जीवन एक लंबी और जटिल यात्रा है। इस यात्रा में कभी उजाले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी