आज वर्तमान पर बात होनी चाहिए, आज संविधान अगर धोखे में है तो इसे महाराष्ट्र में देखा गया: आदित्य ठाकरे

मुंबई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा में संविधान और मनुस्मृति की प्रतियां दिखाते हुए सरकार पर हमला बोला जिसको लेकर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज संविधान और हमारे भविष्य पर बात होनी चाहिए। आज वर्तमान पर बात होनी चाहिए। आज संविधान अगर धोखे में है तो इसे महाराष्ट्र में देखा गया। संविधान का अपमान महाराष्ट्र में हुआ था। 50 साल या हजार साल पहले क्या हुआ, इस विषय में भाजपा या कांग्रेस को जाने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि हमें आज के मुद्दे पर बात करनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल चुनावों के लिए हिंदुओं का उपयोग करती है और फिर फर्जी समाचार प्रचारित करना शुरू कर देती है। कुछ सिद्धिविनायक मंदिर के स्वामित्व का दावा करते हैं। सच्चाई यह है कि अगर आप देश भर में देखें तो सबसे अधिक हिंदू और हिंदू मंदिर भाजपा शासित राज्यों में खतरे में हैं।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि दादर इलाके में 80 साल पुराने हनुमान मंदिर को नोटिस भेजा गया था। हमारे विरोध के बाद बीजेपी के कई नेता हनुमान मंदिर पर नाटक करने पहुंचे थे। अगर इतनी ही हिम्मत है तो बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाओ। हमारी मांग यही है कि जो हनुमान मंदिर को नोटिस भेजा गया था, उस नोटिस पर स्टे लगना चाहिए। कल उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के नकली हिंदुत्व, बीजेपी के चुनावी हिंदुत्व को उजागर किया। रेलवे ने दादर मंदिर को दिए गए नोटिस को खारिज कर दिया। आज हम दादर मंदिर जा रहे हैं।

महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन के बाहर बने हनुमान मंदिर को अब नहीं हटाया जाएगा। रेलवे ने मंदिर को दिए गए नोटिस पर रोक लगा दी है। मध्य रेलवे की ओर से कहा गया कि भाजपा नेता आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुरोध पर हनुमान मंदिर के खिलाफ रेलवे के नोटिस पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

रेलवे ने चार दिसंबर को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर बने हनुमान मंदिर के ट्रस्टी और पुजारी को भेजे नोटिस में कहा था कि यह अतिक्रमण है। इससे यात्रियों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रेलवे प्रशासन ने मंदिर को सात दिन में हटाने के लिए कहा था।

  • admin

    Related Posts

    उदित नारायण विवाद: पहली पत्नी बोली—‘मेरे साथ की गई जघन्य साजिश, न्याय की तलाश जारी’

    सुपौल  मशहूर पार्श्व गायक उदित नारायण झा एक बड़े विवाद में फिर से घिर गए हैं. उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सुपौल महिला थाना में उनके, उनके दो…

    पवार परिवार में शादी की शहनाई: शरद पवार की नातिन रेवती नागपुर की बहू बनेंगी

     नागपुर एनसीपी (शरद पवार) की नेता और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. रेवती की शादी नागपुर के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    • By admin
    • February 11, 2026
    • 0 views
    सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव