ग्रामीण क्षेत्र में गुसा 40 हाथियों का झुंड, धान खरीदी केंद्र में मचाया उत्पात, गांव में घुसकर तोड़ा घर

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों ने आतंक मचा दिया है. एक तरफ जिले के चिचिया गांव में केवल एक हाथी ने बीती रात धान खरीदी में उत्पात मचा दिया. 5 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया. इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई. इसके बाद हाथी ने गांव में घुसकर एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया.

वहीं रामपुर क्षेत्र में 40 हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. देर रात इन हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रही. हाथियों का यह झुंड काफी समय से रामपुर में सक्रिय है और इससे ग्रामीणों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं. वन विभाग ने हाथियों पर नजर बनाए रखी है, लेकिन हाथियों की क्षेत्र मौजूदगी बने रहने से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है.

वन विभाग ने जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो. ग्रामीण अब इस स्थिति में जीने को मजबूर हैं और हाथियों के आतंक से भयभीत हैं.

  • admin

    Related Posts

    गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन तिहार, लोगों की समस्याओं का मौके पर हो रहा निराकरण

    रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके घर के पास ही सुलझाने का महाअभियान ”सुशासन तिहार 2026” लगातार सफलता…

    छत्तीसगढ़ पुलिस पर सवाल! नाबालिग से अभद्रता के मामले में TI समेत दो सस्पेंड

    राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त एक्शन लिया है. रातभर थाने में नाबालिग बालिका और उसके परिवार को बैठाकर रखा गया.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे