इंटरव्यू देने से पहले ऐसे करें खुद को तैयार

इंटरव्यू देने से पहले अक्सर लोगों को घबराहट होती है। लेकिन अगर पहले से तैयारी कर ली जाए तो ऐसा नहीं होगा, बल्कि कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। जानिए, इंटरव्यू से पहले कैसे बढ़ाएं कॉन्फिडेंस-

किसी भी जॉब को जॉइन करने से पहले इंटरव्यू होता है। इस दौरान इंटरव्यू में वैसे तो प्रोफाइल से जुड़े कॉमन सवाल पूछे जाते हैं। इनके जरिए पता लगाया जाता है कि आप उस नौकरी के लिए सही हैं या नहीं। सवाल आपकी प्रोफाइल से जुड़े होते हैं लेकिन फिर भी इंटरव्यू सेशन से पहले कुछ को घबराहट होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो खुद को तैयार करें, इससे कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है।

पहले से प्रेक्टिस करें
सवालों के जवाब देने की कोशिश पहले से करें। शीशे में देखकर खुद से सवाल करें और उनके जवाब देने की प्रेक्टिस करें। आप अपने कॉम्यूनिकेशन स्किल्स को चेर करने के लिए मॉक इंटरव्यू भी आजमा सकते हैं।

कंपनी के बारे में करें रिसर्च
इंटरव्यू की तैयारी करने से पहले कंपनी और उसके बिजनेस को अच्छी तरह से जानें। अगर आप कंपनी के बारे में पहले से जान लेंगे तो इससे इंटरव्यू लेने वाला मैनेजर तो खुश होगा। साथ ही जब आपको पहले से चीजों की जानकारी होगी तो घबराहट कम होगी।

अपने गोल्स पर नजर रखें
इंटरव्यू में हर सवाल का जवाब देने के लिए अपने फ्यूचर गोल्स के बारे में सोचें और खुद को याद दिलाएं कि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू क्यों दे रहे हैं। ऐसा करने से आत्म विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ध्यान लगाएं
अगर आप इंटरव्यू से पहले चिंतित महसूस करते हैं, तो अपने दिमाग को शांत करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ध्यान लगाएं। अपनी सांसों पर सिर्फ 5 मिनट ध्यान केंद्रित करने से आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होगा।

सफल होते हुए खुद को सोचें
इंटरव्यू में खुद को सफल होते हुए देखने से आपके आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को बढ़ावा मिलेगा। आप सोच सकते हैं कि आप कमरे में कैसे जाते हैं, इंटरव्यू करने वाले से हाथ मिलाते हैं और आत्मविश्वास के साथ सवालों का जवाब देते हैं। ऐसा करने घबराहट को शांत करने में मदद मिल सकती है।

  • admin

    Related Posts

    सलामत रहें फोन के कंटैक्ट्स

    आपके सामने भी कभी इस तरह की स्थिति आई होगी कि आपको अपने जानने वालों से कहना पड़ा हो, मेरा फोन खो गया है… या फिर चोरी हो गया है,…

    हाथों की खूबसूरती बनाए रखने के ये 6 नुस्खे

    त्वचा को जवां बनाने और निखारने की बात करते हैं तो अपने हाथों को भूल जाते हैं। जबकि देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत हमारे हाथों को होती है, क्योंकि इन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 1 views
    डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई