MP में जल्द ही एक और नई रेल लाइन पर भी काम शुरू होगा, नई रेल लाइन बुंदेलखंड और महाकौशल के बीच बिछाई जाएगी

भोपाल

मध्य प्रदेश में जल्द ही एक और नई रेल लाइन पर भी काम शुरू हो सकता है. माना जा रहा है कि रेलवे मध्य प्रदेश को एक और नई रेल लाइन की सौगात दे सकता है. यह रेल लाइन मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड और महाकौशल के बीच बिछाई जाएगी, फिलहाल प्रदेश में इंदौर-मनमाड और बुधनी इंदौर रेलवे लाइन पर काम किया जा रहा है. वहीं केंद्रीय रेल मंत्री ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही मध्य प्रदेश को एक और रेल लाइन पर काम शुरू हो सकता है.

सागर-करेली-छिंदवाड़ा के बीच बिछेगी रेल लाइन

दरअसल, सागर-करेली-छिंदवाड़ा के बीच बिछाई जाने वाली बहुप्रतिक्षित रेल लाइन को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री ने घोषणा की है इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही डीपीआर के सर्वे को स्वीकृति दी जाने वाली है. जिससे अब क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी है कि लंबे समय से हो रही इस रेल लाइन की मांग अब पूरी हो सकती है. क्योंकि डीपीआर सर्वे जल्द पूरा होने के बाद रेल मंत्रालय इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकता है. यह रेल लाइन तीन जिलों में बिछाई जाएगी, जिसमें सागर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिला शामिल रहेगा. बता दें कि इसकी मांग कई बार उठ चुकी है, स्थानीय सांसद भी संसद में इस मांग को उठा चुके हैं.

120 किलोमीटर का सफर होगा कम

सागर-करेली-छिंदवाड़ा के बीच रेल लाइन बिछाए जाने के बाद करीब 120 किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा. जबकि तीन घंटे से भी ज्यादा समय की बचत होगी. बता दें कि हाल ही में संसद सत्र कै दौरान सागर की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने इस रेल लाइन को बिछाने का प्रस्ताव रखा था. खास बात यह है कि इस रेल लाइन को भविष्य में सागर से ललितपुर तक ले जाने की तैयारी है. सांसद ने कहा यह रेल लाइन कृषि, व्यापार और पर्यटन के नजरिए से भी मध्य प्रदेश के लिए अहम साबित होगी.

क्योंकि अब तक सागर और नरसिंहपुर जिले सीधे तौर पर सड़क मार्ग से जुड़े हैं, लेकिन रेल लाइन से जुड़ने के बाद महाकौशल और बुंदेलखंड क्षेत्रों में आर्थिक विकास और तेजी से होगा, जबकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच परिवहन भी आसान होगा. इसके अलावा होशंगाबाद से सांसद दर्शन चौधरी और दमोह से सांसद राहुल सिंह लोधी और छिंदवाड़ा से सांसद विवेक बंटी साहू ने भी इसकी मांग की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू हो सकता है. 

admin

Related Posts

साइनाइड बम की चेतावनी के बाद पीपुल्स यूनिवर्सिटी खाली, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल  राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय को गुरुवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश विश्वविद्यालय के डीन…

भोपाल से दिल्ली तक बढ़ी राजनीतिक गतिविधि, BJP विधायक दल की बैठक के बाद CM ने लिया ऐक्शन की तैयारी

भोपाल  राजधानी भोपाल में आज सियासी गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 फरवरी को विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे और दिनभर कई अहम कार्यक्रमों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 2 views
शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 3 views
जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड