नॉलेज शेयरिंग कार्यशालाओं से एम.पी. ट्रांसको में आया गुणात्मक परिवर्तन

भोपाल.
एम.पी. ट्रांसको (एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) के मुख्यालय जबलपुर में प्रदेश के फील्ड इंजीनियर्स के दैनंदिन तकनीकी कार्यों को आसान बनाने के उद्देश्य से पिछले 6 महीने से आयोजित की जा रही टेक्निकल नॉलेज शेयरिंग कार्यशाला 2024 का अंतिम सत्र आज पूरा हुआ। इसमें प्रदेश भर के लगभग 30 युवा फील्ड इंजीनियर विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए गए टेक्निकल नॉलेज से लाभान्वित हुए।

कार्यशालाएँ स्किल डेवलपमेंट के लिये उपयोगी
दो दिवसीय इस कार्यशाला के प्रारंभिक सत्र को संबोधित करते हुए एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं जहां फील्ड इंजीनियर के स्किल डेवलपमेंट के लिए बेहद उपयोगी साबित हुई हैं वहीं इन कार्यशालाओं से एमपी ट्रांसको में गुणात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एम.पी. ट्रांसको के युवा फील्ड इंजीनियर विपरीत परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और मैनपॉवर की कमी के बीच अब और बेहतर तरीके व पूर्ण आत्मविश्वास के साथ प्रो-एक्टिव कार्य करेंगे।

6 माह में हुए 6 ट्रेनिंग सेशन
कार्यशालाओं के संयोजक अधीक्षण अभियंता श्री सुनील यादव ने बताया कि पिछले 6 माह में प्रदेश के 45 फील्ड इंजीनियर लाभान्वित हुए। इसके पूर्व 65 ऑनलाइन क्लासेज के द्वारा भी नॉलेज शेयरिंग सेशन्स किए गए थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में प्रशिक्षित युवा इंजीनियर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर निचले स्तर तक के तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जो कंपनी के लिये एक अच्छा संकेत है।

  • admin

    Related Posts

    MP व्यापमं मामले में हाईकोर्ट का सख्त रुख, घोटाले पर कोर्ट ने दी तीखी चेतावनी

    भोपाल  हाईकोर्ट की एक सुनवाई में ऐसा मोड़ आया जिसने सबको चौंका दिया। अदालत में दाखिल एक याचिका पर अचानक उठे सवालों ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। जजों…

    कलेक्टर की कार्रवाई से हड़कंप, तहसीलदार-नायब तहसीलदार को नोटिस, पटवारी सस्पेंड

    सिंगरौली  मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में कलेक्टर गौरव बैनल ने राजस्व विभाग की लापरवाही पर बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। औचक निरीक्षण के दौरान उज्जैनी, बड़ोखर और बरगवा तहसीलदार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार