अब बांग्लादेश से संघर्ष का समय आ गया, अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के चार टुकड़े होने चाहिए- जी.डी बख्शी

जबलपुर

 मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे पूर्व जनरल जी.डी बख्शी ने देश में जाति की राजनीति करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बड़े अफसोस की बात है कि, आजादी के 75 साल बाद भी देश में जाति की राजनीति हो रही है। जीडी बख्शी ने आरक्षण जाती पर न देकर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की वकालत की। बख्शी ने कहा सब जातियों में बंट गए तो भारतीय कौन रहेगा। उन्होंने पाकिस्तान पर भी करारा हमला बोलते हुए कहा कि, अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के चार टुकड़े होने चाहिए।

वहीं, बांग्लादेश में हो रहे हिंदू मंदिरों पर हमले को लेकर जी.डी बख्शी ने कहा कि, बांग्लादेश को केप्चर कर हिंदू देश घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बांग्लादेश से संघर्ष का समय आ गया है। बख्शी ने हिंदुत्व को बीमारी बताने वाले बयान पर भी नाराजगी जाहिर की। वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का नाम लिए बगैर निशाना साधाते हुए बख्शी ने महबूबा मुफ्ती को आस्तीन के सांप की जीती जागती मिसाल बताया है।

अग्निवीर पर एक बार फिर विचार की जरूरत- बख्शी

वहीं, जनरल बख्शी ने अग्निवीर भर्ती योजना पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। जनरल बख्शी ने कहा कि 4 साल में ना तो कोई जवान देश के लिए तैयार होता है और ना ही 4 साल में उसके अंदर देश और फौज के प्रति बॉन्डिंग पैदा होती है। बख्शी ने कहा कि देश के लिए लड़ने और फौज के प्रति समर्पण के लिए लंबे कार्यकाल की जरूरत होती है। लिहाजा अग्निवीर योजना पर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत है। आपको बता दें कि, पराक्रम फॉउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जी.डी बख्सी जबलपुर पहुंचे थे।

 

admin

Related Posts

MYH की सुरक्षा व्यवस्था फेल? संवेदनशील वार्ड में बिल्लियों की एंट्री से मचा हड़कंप

इंदौर महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार एचआइवी संक्रमित मरीजों की यूनिट और दवा कक्ष तक बिल्लियों की पहुंच…

भागते रहे आरोपी, लेकिन जीत गई कानून की पकड़—देवास पुलिस का शानदार कारनामा

देवास कहा जाता है कि पुलिस के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। इस कहावत को देवास पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। जनवरी में हुई दो लूट की वारदातों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 3 views
निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा